
'अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा' बीजेपी सांसद के बयान पर विपक्ष का प्रदर्शन
AajTak
बिहार के अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के बयान पर मंगलवार को विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया. दरअसल, भारत स्वाभिमान यात्रा के दौरान अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने कहा था कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा. इसको लेकर विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है.
बिहार के अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के बयान पर मंगलवार को विपक्ष ने जमकर प्रदर्शन किया. दरअसल, भारत स्वाभिमान यात्रा के दौरान अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने कहा था कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा. इसको लेकर विपक्ष बीजेपी पर हमलावर है. अररिया स्थित चांदनी चौक पर कांग्रेस, एआइएमआइएम सहित विभिन्न संगठनों ने प्रदीप सिंह का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की.
विपक्षी दलों ने फूंका सांसद का पुतला
कई विपक्षी दलों ने भारी संख्या में प्रदर्शन में हिस्सा लिया. इस दौरान लोगों ने सांसद प्रदीप सिंह का पुतला फूंक कर उनके खिलाफ नारेबाजी की. इस मौके पर पूर्व विधायक और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन खान ने कहा कि महात्मा गांधी, नेहरू की धरती ,संविधान निर्माता अंबेडकर, मौलाना आजाद साहब की धरती पर संविधान की रक्षा कर लोगों ने अंग्रेजों को भगाया. मगर आरएसएस, बजरंग दल के लोग सबसे ज्यादा कुर्बानी देने वाले कौम को कहते हैं कि अररिया में रहना है तो हिंदू बनना होगा. हम लोग गंगा जमुनी तहजीब को मानने वाले लोग हैं . किसी भी कट्टरपंथी को पसंद नहीं करते हैं . हम लोग रब के सिवाय किसी से डरने वाले नहीं है .
यह भी पढ़ें: अररिया में तालिबानी सजा, चोरी के आरोपी का पहले रस्सी से बांधा हाथ फिर प्राइवेट पार्ट में उड़ेल दिया लाल मिर्च का पैकेट
उन्होंने कहा कि हम संविधान के लिए जान भी दे सकते हैं . उन्होंने आरोप लगाया कि इतने बड़े बयान के लिए प्रदीप सिंह के खिलाफ न कोई नोटिस, ना कोई कार्रवाई. प्रशासन अगर कट्टरपंथ पर अंकुश नहीं लगाती है और न्याय नहीं करती है तो आने वाले दिनों में पूरा जिले में आंदोलन होगा.
वहीं एआइएमआइएम के जिला अध्यक्ष रशीद अनवर ने कहा कि संसद का पद गरिमामई है. लेकिन भड़काऊ भाषण देकर उन्होंने लोगों को आहत कर दिया है. सांसद को इस तरह के भाषण नहीं देना चाहिए. उन्हें लोगों से माफी मांगनी चाहिए. (इनपुट- अमरेंद्र कुमार)

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










