
'अरमान ने मुझे मार डाला', दर्शन सोलंकी ने मरने से पहले लिखा था सुसाइड नोट, चार्जशीट में खुलासा
AajTak
दर्शन सोलंकी नाम का युवक देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईआईटी बॉम्बे में केमिकल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष का छात्र था. अचानक 12 फरवरी को उसने अपने छात्रावास की इमारत की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी. इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया था.
Darshan Solanki Suicide Case: बॉम्बे आईआईटी के छात्र दर्शन सोलंकी (Darshan Solanki) की आत्महत्या के मामले की जांच में जुटी क्राइम ब्रांच की विशेष टीम ने मंगलवार को विशेष एसी/एसटी अदालत में 473 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर दी. इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके दर्शन सोलंकी के क्लासमेट अरमान खत्री को ही आरोपी बनाया गया है.
संगीन धाराओं में दर्ज है मामला
पुलिस के मुताबिक, यह चार्जशीट भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और 506 (2) (धमकी) और धारा 3 (2) (v), 3 (2) (va) के तहत दायर की गई है. साथ ही आरोपी के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत भी कार्रवाई की जा रही है. आखिर क्या है ये पूरा मामला? चलिए एक बार फिर से आपको बता देते हैं.
12 फरवरी 2023
दर्शन सोलंकी नाम का युवक देश के प्रतिष्ठित संस्थान बॉम्बे आईआईटी में केमिकल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष का छात्र था. अचानक 12 फरवरी को उसने अपने छात्रावास की इमारत की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी. इस घटना से पूरे परिसर में हड़कंप मच गया था. हर कोई हैरान परेशान था. आखिर दर्शन ने ऐसा कदम क्यों उठाया. किसी को उसकी मौत पर यकीन नहीं हो रहा था. वारदात की खबर लगते ही आईआईटी प्रशानस ने पुलिस को सूचना दे दी थी. घटना के कुछ देर बाद पुलिस मौके पर थी.
जांच के लिए एसआईटी (SIT) का गठन

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








