
अरबपति काइली जेनर ने मेकअप आर्टिस्ट के लिए मांगी आर्थिक मदद, हो गईं ट्रोल
AajTak
काइली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से GoFundMe का लिंक शेयर किया और अपनी पूर्व मेकअप आर्टिस्ट की मदद के लिए 5000 अमेरिकी डॉलर डोनेट किए.
अमेरिकन मॉडल कायली जेनर जैसे सेलेब्रिटीज की मेकअप आर्टिस्ट रह चुकीं सैमुअल रौडा हाल ही में एक कार एक्सीडेंट का शिकार हो गईं. उनके परिवार ने उनके इलाज का खर्च निकालने के लिए GoFundMe कैंपेन का आयोजन किया. कायली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से GoFundMe का लिंक शेयर किया और अपनी पूर्व मेकअप आर्टिस्ट की मदद के लिए 5000 अमेरिकी डॉलर डोनेट किए. कायली द्वारा किया गया ये डोनेशन लोगों को रास नहीं आया जिसके बाद मॉडल ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सफाई पेश की है. अपनी अपनी नई पोस्ट में लिखा, "इस पूरे कनफ्यूजन को क्लीयर कर रही हूं कि मैंने लोगों से पैसे मांगने की अपील की और खुद अपनी मेकअप आर्टिस्ट के मेडिकल बिल भरने में उसकी मदद नहीं की."More Related News

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











