
अयोध्या के एयरपोर्ट पर सुरक्षा में लगेंगे 250 CISF जवान, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला
AajTak
राम मंदिर में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता कर ली गई है. इस बीच अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा CISF को सौंपी गई है.
राम मंदिर में राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों से चल रही हैं. अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को होने जा रहे कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता कर ली गई है. इस बीच अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सुरक्षा CISF को सौंपी गई है. गृह मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने CISF के 250 जवानों और अधिकारियों को सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी है. अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले एयरपोर्ट पर सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है.
जानकारी के मुताबिक अभी तक इस एयरपोर्ट की सुरक्षा उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स द्वारा की जा रही थी. इसका फोर्स का गठन 2020 में कैबिनेट में प्रस्ताव पास होने के बाद हुआ था. राम मंदिर की सुरक्षा भी फिलहाल UPSSF के हाथ में है.
दरअसल, अयोध्या एयरपोर्ट पर 22 जनवरी को 100 विमान उतरने की संभावना है. महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को 20 महीने के रिकॉर्ड समय में तैयार किया गया है. इस एयरपोर्ट 1450 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. राम मंदिर की कलाकृति भी एयरपोर्ट पर देखने को मिलेगी. एयरपोर्ट मंदिर के स्वरूप में बनाया गया है, जिसके अंदर भगवान श्रीराम के जीवन के दृश्य अलग-अलग कलाकृतियों और पेंटिंग्स के जरिए दर्शाए गए हैं.
22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे. इसमें कई पार्टियों के नेता भी शामिल होंगे. वीएचपी का कहना है कि शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल को भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण भेजा जाएगा. आने वाले दिनों में नेताओं को निमंत्रण भेजा जाएगा.
अभी एयरपोर्ट का पहला चरण तैयार
बता दें कि अभी तक एयरपोर्ट का पहला चरण ही तैयार हुआ है, जल्द ही दूसरा टर्मिनल भी बनकर तैयार होगा. दूसरा टर्मिनल 50000 स्क्वायर मीटर का होगा. वर्तमान एयरपोर्ट की पैसेंजर हैंडलिंग कैपेसिटी 10 लाख यात्री प्रति वर्ष की होगी, जबकि सेकंड फेज का काम पूरा होने के बाद यह क्षमता बढ़कर 60 लाख यात्री प्रति वर्ष तक पहुंच जाएगी. अयोध्या एयरपोर्ट से इंडिगो और एयर इंडिया की देश के 5 शहरों से उड़ानें शुरू होने वाली हैं. दोनों विमानन कंपनियों ने उड़ान का शेडयूल भी जारी कर दिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










