अयोध्या का 9वां दीपोत्सव बना सबसे भव्य, ध्वस्त हुए पिछले सभी कीर्तिमान, बने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
AajTak
अयोध्या दीपोत्सव के 9वें संस्करण में 26 लाख से अधिक दीये प्रज्ज्वलित हुए, जो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है. इसके अलावा 2128 अर्चकों ने मां सरयू की सामूहिक आरती करके एक और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अयोध्या दीपोत्सव के नाम दर्ज करा दिया.
भगवान राम की नगरी अयोध्या ने रविवार को छोटी दिवाली के मौके पर मिट्टी के दीयों की जगमगाहट के साथ एक बार फिर इतिहास रच दिया. इस पावन अवसर पर अयोध्या का सरयू तट 26 लाख से अधिक दीयों से रोशन हुआ और रामनगरी ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किए.
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दोनों विश्व कीर्तिमान का प्रमाण पत्र सौंपा. पहला रिकॉर्ड- उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आयोजित दीपोत्सव में एकसाथ 26,17,215 मिट्टी के दीये प्रज्ज्वलित करने का बना. दूसरा रिकॉर्ड- एकसाथ 2128 अर्चकों द्वारा मां सरयू की महाआरती करने का बना.
इस दृश्य ने न केवल अयोध्या की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक भव्यता से दुनिया को परिचित कराया, बल्कि भगवान राम के प्रति लोगों की अटूट आस्था को भी दर्शाया. इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए स्थानीय निवासियों, राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 32 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं और जिला प्रशासन ने मिलकर दिन-रात मेहनत की.
#WATCH | Ayodhya: Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath says, "... Before coming here, I had the privilege of lighting the first diya in front of Ram Lalla at Shri Ram Janmabhoomi. They (Opposition) did not even believe in Ram. They fired bullets at Ram devotees. They drenched Ayodhya… pic.twitter.com/DqS5EwFGUi
दीयों को व्यवस्थित करने से लेकर उनकी रोशनी को बनाए रखने तक, हर कदम पर सामूहिक प्रयास की शक्ति देखने को मिली. दीयों की मनोरम रोशनी और रामायण थीम पर आधारित लेजर एंड लाइट शो के अलौकिक कर देने वाले दृश्य ने वहां उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया. सरयू तट पर जलते दीयों की लंबी श्रृंखला देखकर लगा मानो स्वर्ग धरती पर उतर आया हो.
#WATCH | Uttar Pradesh: 'Ram Siya Ram' echoes through Ram Ki Paidi on the banks of the River Saryu in Ayodhya. #Deepotsav is being celebrated here. (Source: ANI/UP Govt) pic.twitter.com/Ihir6VBumR

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








