
अमेरिकी वीजा का इंतजार करने वालों के लिए खुशखबरी, जून 2023 तक 12 लाख भारतीयों को देने का टारगेट
AajTak
अमेरिकी वीजा लेने वालों की लंबी कतार है. करोनो काल के दौरान वीजा मिलना बंद हो गया था. जब कोरोना प्रोटोकॉल से संबंधित प्रतिबंध खत्म हुआ तो अमेरिका जाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय अमेरिकी वीजा मिलने का इंतजार करने लगे. अब अमेरिकी सरकार ने भारतीयों को तेजी से वीजा देने का फैसला किया है.
अमेरिका जाने के लिए बड़ी संख्या में भारतीयों को वीजा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है. भारतीय छात्र और अमेरिका में नौकरी करने वाले भारतीयों की शिकायत रहती है कि उन्हें वीजा मिलने में काफी देरी होती है. लेकिन अब अमेरिका ने भारतीय लोगों को वीजा देने में तेजी लाने के संकेत दिए हैं.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक अमेरिकी दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि अमेरिकी वीजा जारी करने के वेटिंग पीरियड में 2023 की गर्मियों तक गिरावट की उम्मीद है और यह संख्या लगभग 12 लाख तक पहुंचने का अनुमान है. अधिकारी ने कहा, "अमेरिका द्वारा वीजा जारी करने के मामले में भारत पहली प्राथमिकता पर है. हमारा उद्देश्य अगले साल के मध्य तक स्थिति को कोविड-19 के पूर्व स्तर पर लाना है.''
भारत उन देशों में शामिल है जहां कोरोना काल के बाद प्रतिबंध हटते ही अमेरिकी वीजा के लिए आवेदनों की संख्या में काफी तेजी देखी गई है. अधिकारी ने कहा कि वीजा देने के लिए लंबे इंतजार के समय को ध्यान में रखते हुए, अमेरिका और अधिक कर्मियों की भर्ती और "ड्रॉप बॉक्स" सुविधाओं को बढ़ाने समेत कई पहल कर रहा है.
हर महीने करीब एक लाख वीजा जारी करने की योजना
अधिकारी ने कहा कि अमेरिका पहले ही भारतीयों के लिए एच (एच1बी) और एल श्रेणी के वीजा को अपनी प्राथमिकता के रूप में पहचान चुका है और वीजा का नवीनीकरण करने के इच्छुक लोगों के लिए हाल ही में लगभग 1,00,000 स्लॉट जारी किए गए थे. कुछ श्रेणियों के लिए प्रतीक्षा समय को पहले के 450 दिनों से घटाकर लगभग नौ महीने कर दिया गया है.
अधिकारी ने कहा कि बी1, बी2 (बिजनेस एंड टूरिज्म) वीजा के लिए वेटिंग टाइम भी करीब नौ महीने से कम किया जा रहा है. अमेरिका द्वारा जारी किए जा रहे वीजा की संख्या के मामले में भारत के मौजूदा नंबर तीन से दूसरे स्थान पर जाने की उम्मीद है. फिलहाल मेक्सिको और चीन भारत से आगे हैं. उन्होंने कहा कि छात्रों के वीजा के लिए प्रतीक्षा समय में कटौती करने को भी प्राथमिकता दी जा रही है, खासकर उन लोगों के लिए जो अपने वीजा के नवीनीकरण चाहते हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








