
'अमेरिकी गेम खेल रहे हैं, आपके और हमारे साथ भी...', जर्मन चांसलर का कॉल लीक, जेलेंस्की को चेताया!
AajTak
यूरोप में एक और कॉल लीक हुआ है. इस लीक कॉल के कंटेंट ने यूरोप के नेताओं में ट्रंप को लेकर असुरक्षा और अविश्वास की भावना का पोल खोल दिया है. इस लीक कॉल में यूरोप के नेता साफ कहते हुए देखे जा सकते हैं कि जेलेंस्की को ट्रंप के भरोसे नहीं छोड़ा जा सकता है.
जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के एक लीक कॉल से पता चलता है कि यूरोप के नेताओं में राष्ट्रपति ट्रंप को लेकर कितना अविश्वास है. इस लीक कॉल में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को चेताते हुए सुने जा सकते हैं. इस कॉल में मर्ज कहते हैं, "आने वाले दिनों में आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है, अमेरिकी खेल खेल रहे हैं, आपके साथ भी और हमारे साथ भी."
जर्मन चांसलर का ये लीक फोन कॉल यूरोप से लेकर अमेरिका और रूस में चर्चा का विषय बना हुआ है.
डेर स्पीगल की रिपोर्ट और एएफपी के हवाले से लीक हुई एक कॉल के मुताबिक यूरोपीय नेताओं ने यूक्रेन में रूस की जंग खत्म करने के लिए अमेरिका की कोशिशों पर गहरा अविश्वास जताया है. इस खुलासे से पश्चिमी गठबंधन के अंदर बढ़ते तनाव का पता चलता है.
जर्मन न्यूज वीकली ने कहा कि उसे यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की और कई यूरोपीय देशों के राष्ट्राध्यक्षों के बीच सोमवार को हुई कॉन्फ्रेंस कॉल के लिखित नोट्स मिले हैं.एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज और फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कथित तौर पर यह सवाल उठाया कि क्या वॉशिंगटन मॉस्को के साथ अपनी बैक चैनल बातचीत में कीव (यूक्रेन की राजधानी) के हितों की रक्षा करेगा.
पत्रिका डेर स्पीगल के अनुसार फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने कॉल के दौरान चेतावनी दी कि, "इस बात का चांस है कि अमेरिका सिक्योरिटी गारंटी के बारे में क्लैरिटी के बिना यूक्रेन को टेरिटरी के मामले में धोखा देगा."
एक लीक कॉल के मुताबिक जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने जेलेंस्की से कहा कि, 'आने वाले दिनों में आपको बहुत सतर्क रहने की जरूरत है. अमेरिकी आपके और हमारे दोनों के साथ गेम खेल रहे हैं.' जर्मन चांसलर के कार्यालय ने बातचीत की गोपनीयता का हवाला देते हुए इस मुद्दे पर कमेंट करने से मना कर दिया.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






