
अमेरिका से डिपोर्ट 120 भारतीयों का विमान अमृतसर में हुआ लैंड, कल आएगी तीसरी फ्लाइट
AajTak
अमेरिका से निर्वासित इन अवैध भारतीय प्रवासियों में 60 से अधिक पंजाब से और 30 से अधिक हरियाणा के रहने वाले हैं. अन्य गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के हैं. अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीयों का यह दूसरा ऐसा जत्था है, जिसे ट्रंप प्रशासन द्वारा डिपोर्ट किया गया है.
अमेरिका से निर्वासित 120 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक विशेष विमान शनिवार देर रात अमृतसर हवाई अड्डे पर लैंड हुआ. इनमें 60 से अधिक पंजाब से और 30 से अधिक हरियाणा के रहने वाले हैं. अन्य गुजरात, उत्तर प्रदेश, गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के हैं. अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने वाले भारतीयों का यह दूसरा ऐसा जत्था है, जिसे ट्रंप प्रशासन द्वारा डिपोर्ट किया गया है.
इससे पहले 5 फरवरी को भी 104 अवैध भारतीय अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी विमान अमृतसर में उतरा था. उनमें से 33-33 हरियाणा और गुजरात से और 30 पंजाब से थे. अधिकांश निर्वासित लोगों ने कहा कि वे अपने परिवार को बेहतर जीवन देने के लिए अमेरिका में बसना चाहते थे. अमेरिका से निर्वासित 157 भारतीय लोगों को लेकर तीसरे विमान के रविवार (16 फरवरी) को अमृतसर में उतरने की उम्मीद है. उनमें से 59 हरियाणा से, 52 पंजाब से, 31 गुजरात से और बाकी अन्य राज्यों से हैं.
ये सभी लोग 'डंकी रूट' का इस्तेमाल करके अमेरिका में दाखिल होने की कोशिश करते समय सीमा पर पकड़े गए थे. एक वायरल वीडियो में अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अवैध भारतीय अप्रवासियों के पहले जत्थे में लोगों को बेड़ियों में जकड़ा हुआ देखा गया था. अवैध भारतीय अप्रवासियों के साथ इस दुर्व्यवहार को लेकर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संसद में विपक्ष को आश्वासन दिया था कि भारत सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए ट्रंप प्रशासन से संपर्क कर रही है कि अमेरिका से निर्वासित भारतीयों के साथ किसी भी तरह से दुर्व्यवहार न किया जाए.
एस. जयशंकर ने इस बात की पुष्टि की थी कि महिलाओं और बच्चों को छोड़कर पुरुष निर्वासितों को हथकड़ी लगाई गई थी और जंजीरों से बांधा गया था. विदेश मंत्री ने बताया कि उड़ान के दौरान सभी निर्वासित लोगों को भोजन और दवा दी गई थी.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










