
अमेरिका से आज 119 अवैध भारतीयों को लेकर आ रहा एक और विमान, अमृतसर में लैंडिंग को लेकर सियासत तेज
AajTak
अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अवैध प्रवासी नागरिकों की वापसी पर सियासी गलियारों में बयानबाजी चालू है. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने अमृतसर में डिपोर्टेशन फ्लाइट की लैंडिंग पर सवाल उठाया. वहीं, बीजेपी नेताओं की तरफ से भी टिप्पणियां आई हैं.
अमेरिका (US) से डिपोर्ट किए गए भारतीयों का दूसरा जत्था आज भारत पहुंचने वाला है. अमृतसर में विमान की लैंडिंग रात करीब 10 बजे के बीच होगी. इस प्लेन से 119 भारतीयों को अमेरिका ने वापस भेजा है. सूत्रों के मुताबिक, तीसरा विमान भी अमेरिका से 16 फरवरी को आ सकता है, जिसमें 157 लोग होंगे. डिपोर्ट किए जाने वाले लोगों में हरियाणा से 59, पंजाब से 52, गुजरात से 31 नागरिक संबंध रखते हैं. इसके अलावा बचे लोग अन्य राज्यों से संबंधित हैं.
इससे पहले अवैध प्रवासी नागरिकों के साथ अमेरिका से आने वाला सबसे पहला विमान 5 फरवरी को अमृतसर में उतारा गया था, जिसमें 104 भारतीयों को अमेरिका ने वापस भेजा था.
आज अमेरिका से डिपोर्ट किए गए भारतीयों को लेकर दूसरा विमान अमृतसर आ रहा है. इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने केंद्र सरकार पर हमला बोला. उन्होंने केंद्र सरकार पर पंजाब को बदनाम करने का आरोप लगाया है. CM मान ने कहा, "अमेरिका से जो भारतीय डिपोर्ट किए जा रहे हैं, उन्हें अमृतसर में ही क्यों उतारा जा रहा है. क्या नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे के बाद यह ट्रंप का तोहफा है? आज जो भारतीय अमेरिका से वापस भेजे गए हैं. सीएम भगवंत मान अमेरिका से आने वाले लोगों को रिसीव करने अमृतसर एयरपोर्ट पर जा सकते हैं.
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा, "हमारा कोई भी भारतीय बेड़ियों में बांधकर देश न भेजा जाए. अगर कोई विदेश जा रहा है, तो इसलिए जा रहे है क्योंकि भारत में नौकरी नहीं मिल रही है. वे सपने को पूरा करने के लिए विदेश जा रहे हैं. ये भारत सरकार की जिम्मेदारी है कि वो लोग देश छोड़कर न जाएं."
'पंजाब अपमान बर्दाश्त नहीं करता...'
पंजाब CM भगवंत मान के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, "ये विमान पंजाब में क्यों उतर रहे हैं? आप किस तरह का संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं? क्या आप यह संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि अमेरिका में आने वाला हर अवैध अप्रवासी पंजाब से है?"

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










