
अमेरिका: बंदूकधारी ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, 10 की गई जान, 2012 में भी हुआ था ऐसा हमला
AajTak
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि संदिग्ध रायफल से लैस था और उसी से अंधाधुंध गोलियां चला रहा था. अधिकारियों ने हमलावार की पहचान जाहिर नहीं की है लेकिन बताया कि रक्तपात के लिए उसका पहले से कोई संभावित मकसद नहीं था.
अमेरिका के डेनवर में हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी समेत 10 लोगों की मौत हो गई. अज्ञात बंदूकधारी ने डेनवर से लगभग 28 मील (45 किमी) उत्तर-पश्चिम में बोल्डर में एक सुपरमार्ट में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी जिसमें कई लोगों की मौत हो गई. गोलीबारी के बाद पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिसबलों की तैनाती की गई. गोलीबारी की आवाज सुनकर वहां के दुकानदार और कर्मचारी बुरी तरह घबरा गए. (तस्वीरें - रॉयटर्स) न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने स्थानीय मीडिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि संदिग्ध रायफल से लैस था और उसी से अंधाधुंध गोलियां चला रहा था. अधिकारियों ने हमलावार की पहचान जाहिर नहीं की है लेकिन बताया कि रक्तपात के लिए उसका पहले से कोई संभावित मकसद नहीं था. पहली हत्या के छह दिन बाद बंदूकधारी ने सुपरमार्ट में लोगों पर गोलियां चलाई. गिरफ्तार होने से पहले तीन दिन के अंतराल में उसने आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. बोल्डर के पुलिस प्रमुख मारिस हेरोल्ड ने कहा कि उनकी आवाज घुट रही है, 10 लोगों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया. मरने वालों में 51 साल के पुलिस अधिकारी एरिक टैले भी शामिल हैं. वो बोल्डर पुलिस बल के वरिष्ठ अधिकारी थे. हेरोल्ड ने कहा कि फायरिंग के दौरान वह स्टोर पर पहुंचने वाले पहले व्यक्ति थे.
Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










