
अमेरिका ने दो बार किए न्यूक्लियर अटैक... पुतिन का बाइडेन पर निशाना, यूक्रेन को चेताया
AajTak
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर परमाणु हमले पर बड़ा बयान दिया है. उनकी तरफ से निशाना जरूर अमेरिका पर साधा गया है, लेकिन संकेत यूक्रेन को दिया गया है. व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिका अकेला ऐसा देश है जिसने दो बार न्यूक्लियर अटैक किया है, उसने हिरोशिमा बर्बाद किया, नाकासाकी पर भी हमला किया.
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब कई महीने पुराना हो चुका है. हर बीतते दिन के साथ जमीन पर स्थिति और ज्यादा विस्फोटक बनती जा रही है. संघर्ष क्योंकि दोनों तरफ से हो रहा है, ऐसे में परमाणु हमले की आशंका भी बढ़ चुकी है. इस बीच अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर परमाणु हमले पर बड़ा बयान दिया है. उनकी तरफ से निशाना जरूर अमेरिका पर साधा गया है, लेकिन संकेत यूक्रेन को दिया गया है.
व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अमेरिका अकेला ऐसा देश है जिसने दो बार न्यूक्लियर अटैक किया है, उसने हिरोशिमा बर्बाद किया, नागासाकी पर भी हमला किया. असल में अमेरिका ने ही ऐसे हमले कर उदाहरण सेट किया है. अब पुतिन के इस बयान ने रूस-यूक्रेन युद्ध के तनाव को और ज्यादा बढ़ा दिया है. पिछले कई दिनों से लगातार रूसी राष्ट्रपति की तरफ से परमाणु हमले को लेकर ऐसे बयान दिए जा रहे हैं. अमेरिका की तरफ से राष्ट्रपति जो बाइडेन भी चेतावनी जारी कर रहे हैं.
President #Putin: #US is the only country in the world that has used #nuclear weapons twice, destroying the cities of #Hiroshima and #Nagasaki in Japan. And they created a precedent. pic.twitter.com/bJR9SJEGwq
अब जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिन पहले ही व्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि वे अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे. उनके उस एक बयान ने ही रूस-यूक्रेन युद्ध में एक बार फिर परमाणु हमले की संभावना को सक्रिय कर दिया था. ये अलग बात रही कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने इन खतरों को अभी के लिए खारिज कर दिया है. वे इसे पुतिन की डराने वाली रणनीति के तहत देख रहे हैं.
सुरक्षा मामलों के जानकार भी मानते हैं कि व्लादिमीर पुतिन असल में परमाणु हमला करेंगे, इसकी संभावना कम लगती है. उनके मुताबिक जब-जब रूस बैकफुट पर आता है या उसके ज्यादा सैनिकों की मौत होती है, अपने देश के नागरिकों में विश्वास पैदा करने के लिए, ये दिखाने के लिए रूस अपनी रक्षा कर सकता है, पुतिन द्वारा परमाणु चेतावनिया दी जाती हैं. इसी वजह से तमाम धमकियों के बावजूद भी यूक्रेन लगातार रूस से लड़ रहा है, उसके हर हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












