
अमेठी या सुल्तानपुर... क्या 2024 में चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी? रॉबर्ट वाड्रा ने कही ये बात
AajTak
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि मुझे लगता है कि प्रियंका को सबसे पहले संसद पहुंचना चाहिए. अगर वह लोकसभा आती हैं तो लोगों को अच्छा लगेगा. फिर चाहे अमेठी हो या सुल्तानपुर या पार्टी को कोई भी सीट सही लेग. मैं चाहता हूं कि वह लोकसभा चुनाव लड़ें.
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने आागामी लोकसभा चुनाव में पत्नी प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. उन्होंने कहा है कि अगर वह लोकसभा का चुनाव लड़ती हैं तो लोगों को अच्छा लगेगा. पार्टी उन्हें उत्तर प्रदेश में अमेठी या सुल्तानपुर जैसी सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती हैं.
वाड्रा ने कहा कि मुझे लगता है कि प्रियंका को सबसे पहले संसद पहुंचना चाहिए. अगर वह लोकसभा आती हैं तो लोगों को अच्छा लगेगा. फिर चाहे अमेठी हो या सुल्तानपुर या पार्टी को कोई भी सीट सही लगे. मैं चाहता हूं कि वह लोकसभा चुनाव लड़ें.
बता दें कि अमेठी को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है. लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट से बीजेपी की स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को हरा दिया था.
प्रियंका गांधी पर एफआईआर दर्ज होने से राजनीति हुई तेज
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी और कमलनाथ समेत कई नेताओं पर एफआईआर दर्ज होने पर राजनीति तेज हो गई है. कांग्रेस का कहना है बीजेपी को आगामी चुनाव में हार दिख रही है और इसी बौखलाहट के कारण एफआईआर दर्ज की गई हैं. कांग्रेस का दावा है कि मध्य प्रदेश के 41 जिलों में ये एफआईआर दर्ज हुई हैं.
क्या कहा था प्रियंका गांधी ने?

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










