
अमेठी छोड़ वायनाड क्यों चले गए? राहुल गांधी बोले ये बीजेपी वाला सवाल
AajTak
लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया अलायंस के सहयोगी सपा और कांग्रेस नेताओं ने गाजियाबाद में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. अखिलेश यादव ने कहा कि एनडीए को पीडीए हराने जा रहा है. राहुल ने कहा कि आज सारा पैसा 20-25 लोगों के पास है. गरीबी पर चोट करना जरूरी है. आज किसान फसलों के सही दाम मांग रहे हैं. पेपर लीक के लिए हम कानून लेकर आएंगे.
लोकसभा चुनाव में INDIA ब्लॉक की सहयोगी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने गुरुवार को यूपी के गाजियाबाद में संयुक्त तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला. राहुल गांधी से जब अमेठी छोड़ वायनाड से चुनाव लड़ने का सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसा और इसे बीजेपी वाला सवाल बता दिया.
राहुल गांधी ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दरम्यान मुझे अंदाजा हो जाता है कि कुछ सवाल बीजेपी वाले होंगे, लेकिन मैं उन सवालों के जवाब भी देने के लिए तैयार हूं. राहुल से पहला सवाल किया गया कि दिल्ली की जगह ये प्रेस कॉन्फ्रेंस यूपी के गाजियाबाद में की जा रही है और प्रधानमंत्री के लिए उम्मीदवार भी गुजरात छोड़कर यूपी आ रहे हैं, लेकिन आप यूपी (अमेठी) छोड़कर वायनाड क्यों चले गए हैं? राहुल ने तुरंत टोका और कहा कि ये सवाल बीजेपी वाला है.
जब राहुल ने रिपोर्टर पर कसा तंज?
राहुल से पूछा गया कि क्या वो अमेठी या रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे? इस पर उन्होंने रिपोर्टर पर तंज कसा और कहा, यह बीजेपी का सवाल है. बहुत अच्छा. शाबास. हालांकि मुझे जो भी आदेश (पार्टी का) मिलेगा, मैं उसका पालन करूंगा. हमारी पार्टी में ये सभी (उम्मीदवारों के चयन) निर्णय कांग्रेस वर्किंग कमेटी की तरफ से लिए जाते हैं.
'अब मजबूत होता जा रहा है इंडिया ब्लॉक'
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का कहना था कि मैं सीटों की भविष्यवाणी नहीं करता. 15-20 दिन पहले मैं सोच रहा था कि बीजेपी करीब 180 सीटें जीतेगी, लेकिन अब मुझे लगता है कि उन्हें 150 सीटें मिलेंगी. हमें हर राज्य से रिपोर्ट मिल रही है कि इंडिया ब्लॉक मजबूत होता जा रहा है. उत्तर प्रदेश में हमारा गठबंधन बहुत मजबूत है और हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










