
'अमृत उद्यान करने से क्या बेरोजगारी खत्म हो जाएगी?' मुगल गार्डन का नाम बदलने पर सियासत तेज
AajTak
राष्ट्रपति भवन के मुगल गार्डन का नाम बदले जाने के बाद अब राजनीति शुरू हो गई है. अब मुगल गार्डन को 'अमृत उद्यान' के नाम से जाना जाएगा. इस फैसले पर मिली जुलीं प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग सरकार को निशाने पर ले रहे हैं तो कुछ लोग इस कदम का स्वागत कर रहे हैं.
भारत के राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित मुगल गार्डन को अब 'अमृत उद्यान' के नाम से जाना जाएगा. इस फैसले पर मिली जुलीं प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. कुछ लोग सरकार को निशाने पर ले रहे हैं तो कुछ लोग इस कदम का स्वागत कर रहे हैं.
AIMIM के राष्ट्रीय प्रवक्ता वारिस पठान ने सरकार के इस फैसले का विरोध किया है. वारिस पठान ने पूछा क्या मुगल गार्डन और टीपू सुल्तान गार्डन का नाम बदलने से देश का विकास हो जाएगा, बेरोजगारी खत्म हो जाएगी? क्या पेट्रोल-डीजल के भाव में कमी आ जाएगी. भाजपा असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सिर्फ नामकरण की सियासत कर रही है. इसी तरह भाजपा ने मुंबई के मलाड में टीपू सुल्तान गार्डन का नाम बदल दिया. वारिस पठान ने टीपू सुल्तान को महान बताया और भाजपा पर निशाना साधा.
केंद्रीय मंत्री ने की सराहना
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्र सरकार के इस फैसले को सराहा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'स्वागत एवं धन्यवाद राष्ट्रपति जी. श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित उद्यानों का नाम बदलकर 'अमृत उद्यान' कर दिया. यह नया नाम अमृतकाल के लिए भारत की आकांक्षाओं को दर्शाता है.'
भाजपा नेता ने मोदी जी को कहा शुक्रिया
इस गार्डन के नाम बदलने को लेकर कुछ नेता इसका समर्थन भी कर रहे हैं. भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की है. उन्होंने तस्वीरें ट्वीट करते हुए लिखा, 'बदलते भारत की तस्वीर. राष्ट्रपति भवन में मुगल गार्डन अब अमृत उद्यान के नाम से जाना जाएगा. शुक्रिया मोदी जी.'

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








