
अमृतपाल की छिपने में मदद करने वाली महिला गिरफ्तार, भागने में इस्तेमाल प्लेटिना बरामद
AajTak
खालिस्तान की मांग को फिर से उठाने वाले अमृतपाल और उसके साथियों को पुलिस पकड़ने की कोशिश कर रही है. वह लगातार गाड़ियों को बदलते हुए पुलिस से बचकर कई जगहों से गुजरा है. अब उसके भागने की जगहों के बारे में पुलिस ने विस्तार से जानकारी दी है. फिलहाल, उसके मददगार कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
पुलिस अमृतपाल और उसके साथियों को पकड़ने की कोशिश कर रही है. वह लगातार गाड़ियों को बदलते हुए पुलिस से बचकर इन जगहों से गुजरा है. पुलिस ने बताया कि अमृतपाल शाहकोट से नवाकिला, सलेमा, उधोवाल, नंगल अंबिया और दारापुर होकर गुजरा है.
पुलिस ने बताया कि एक मर्सिडीज कार उडुवल में मिली थी, जो सलेमा से 7 किमी दूर है. नवकिला से 4 किमी दूर सलेमा के पास से इसुजु वाहन बरामद किया गया है. सलेमा से 4 किमी दूर नवकिला से ब्रेजा वाहन बरामद किया गया है. नवाकिला से 5 किमी दूर शाहकोट के पास टोल प्लाजा पर मर्सिडीज कार को पार करते देखा गया था. इसके अलावा बजाज प्लेटिना बाइक को 17 किमी दूर स्थित दारापुर से बरामद किया गया. नंगल अंबिया में अमृतपाल ने अपने कपड़े बदले. यह जगह उधोवाल से 12 किमी दूर है.
देखें वीडियो...
कपड़े और पगड़ी बांधकर नंगल अंबिया से भागा
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 18 मार्च को नंगल अंबिया में वह एक गुरुद्वारे में गया था. वहां स्नान और दोपहर का भोजन किया. इसके बाद एक निहंग से कपड़े लेकर शर्ट और पैंट पहना और गुलाबी पगड़ी बांधी. इसके बाद उसने सिख उपदेशक के मोबाइल फोन से हरियाणा के रेवाड़ी में एक शख्स को फोन किया. उसने नकोदर और शाहकोट में दो लोगों को भी बुलाया, उसके लिए बाइक की व्यवस्था करते हैं.
18 से 21 मार्च तक इन जगहों से गुजरा अमृतपाल

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










