
अमानतुल्लाह खान को 4 दिन की पुलिस कस्टडी, ACB बोली- AAP MLA के ही हैं हथियार और कैश
AajTak
ACB की टीम ने शुक्रवार को आप विधायक अमानतुल्लाह खान के घर समेत चार ठिकानों पर रेड मारी थी. इस दौरान टीम को दो असलहे बरामद हुए थे. इनमें एक विदेशी पिस्टल थी, गैर लाइसेंसी थी. इस संबंध में अमानतुल्लाह खान के साथी हामिद अली खान और कौसर इमाम सिद्दकी को गिरफ्तार किया गया है. ACB ने कोर्ट को बताया कि हामिद ने बयान दिया है कि जो 12 लाख रुपये और जो पिस्टल मिले हैं, वे अमानतुल्ला ने रखने के लिए दिया था और कहा था कि जब इसका काम होगा आपको बताऊंगा.
दिल्ली पुलिस की ACB टीम ने शनिवार को ओखला से AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. पुलिस ने कोर्ट से 14 दिन की कस्टडी की मांग की लेकिन कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस कस्टडी मंजूर की है. वहीं सुनवाई के इस दौरान ACB ने कोर्ट को बताया कि रेड के दौरान दो असलहे बरामद हुए थे. इनमें एक विदेशी पिस्टल थी, गैर लाइसेंसी थी. इस संबंध में अमानतुल्लाह खान के बिजनेस पार्टनर हामिद अली खान और कौसर इमाम सिद्दकी को गिरफ्तार किया गया है.
ACB ने कोर्ट को बताया कि हामिद ने बयान दिया है कि जो 12 लाख रुपये और जो पिस्टल मिले हैं, वे अमानतुल्ला ने रखने के लिए दिया था और कहा था कि जब इसका काम होगा आपको बताऊंगा.
हामिद ने कोर्ट को बताया कि वह मूल रूप से बुलंदशहर का रहने वाला है. दिल्ली में प्रॉपर्टी का काम करता है. शुरुआत से ही आप विधायक अमानतुल्लाह खान के साथ जुड़ा हुआ हूं. उसने बताया कि मैं आप विधायक के आर्थिक मामले देखता हूं लेकिन सभी प्रॉपर्टी के ट्रांजेक्शन अमानतुल्लाह खान के निर्देशा पर ही होती है.
उसने बताया कि एसीबी ने मेरे घर पर छापा मारा. उन्हें मेरे घर से एक कंट्री मेड पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस, 12 खाली कारतूस, 16 पैलेट्स और तकरीबन 12,09,000 रुपये बरामद किए, जिन्हें अमानतुल्लाह खान ने रखने के लिए दिया था और कहा था कि जरूरत पड़ने पर बताऊंगा कि इनका क्या करना है.
14 दिन की पुलिस कस्टडी की मांग
अमानतुल्लाह खान को राउंस एवेन्यू कोर्ट में पेश कर ACB ने उसकी 14 दिन पुलिस कस्टडी की मांग की है. एसीबी ने कोर्ट को बताया कि अमानतुल्लाह खान ने वक्फ बोर्ड में भर्तियों में गड़बड़ी की. बताया कि खान ने 33 लोगों की वैकेंसी निकाली, इसमें 32 ऐसे लोगों को भर्ती किया गया जो विधायक के करीबी हैं.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










