
अमरावती: '5 इंच गहरा जख्म-दिमाग की नस डैमेज', केमिस्ट उमेश की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट
AajTak
अमरावती के केमिस्ट उमेश की हत्या मामले की जांच एनआईए कर रही है. हत्याकांड में शामिल मुख्य आरोपी इरफान खान समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उमेश के भाई ने हत्यारोपियों में शामिल यूनुस को लेकर कई खुलासे भी किए हैं.
अमरावती के केमिस्ट उमेश कोल्हे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि चाकू के हमले की वजह से उमेश की दीमाग की नस डैमेज हो गई थी. इसके अलावा चाकूओं के वार से उसकी सांस लेने वाली नली, खाना खाने वाली नली और आखं के नसों को भी नुकसान पहुंचा था.
पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ये भी जानकारी सामने आई है कि उमेश के गले पर जो जख्म मिला था, वह पांच इंच चौड़ा, सात इंच लंबा और पांच इंच गहरा था. बता दें कि 54 साल के केमिस्ट उमेश प्रहलादराव कोल्हे की 21 जून को हत्या कर दी गई थी और इस सिलसिले में मास्टर माइंड समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. यह घटना राजस्थान के उदयपुर में एक टेलर कन्हैयालाल की हत्या करने से एक हफ्ते पहले हुई थी.
ब्लैक फ्रीडम नाम के वॉट्सएप ग्रुप में शेयर किया था मैसेज
उमेश कोल्हे अमरावती शहर में एक मेडिकल स्टोर चलाते थे. उन्होंने कथित तौर पर नूपुर शर्मा के समर्थन में उनकी टिप्पणियों के लिए कुछ वाट्सएप ग्रुपों पर एक पोस्ट को शेयर किया था. उन्होंने गलती से पोस्ट को एक ऐसे ग्रुप में शेयर कर दिया था, जिसमें कुछ मुस्लिम भी सदस्य थे. पुलिस के मुताबिक, उमेश ने ब्लैक फ्रीडम नाम के ग्रुप में नूपुर शर्मा के समर्थन वाला वॉट्सएप मैसेज को शेयर किया था.
ब्लैक फ्रीडम नाम के वॉट्सएप ग्रुप में उमेश का दोस्त यूनुस खान भी जुड़ा था. यूनुस खान ने उमेश की ओर से शेयर किए गए पोस्ट को रहबरिया ग्रुप में भेज दिया था जिसमें हत्याकांड का मुख्य आरोपी इरफान खान भी जुड़ा था.
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी इरफान खान ने उमेश की हत्या की साजिश रची और इसके लिए लोगों को शामिल किया था. इरफान खान ने अन्य पांच आरोपियों को 10-10 हजार रुपए देने और भागने के लिए एक कार देने का वादा किया था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









