
'अभी संसद सत्र चल रहा, दिल्ली से दूर रहें...', शिवकुमार को हाईकमान से कड़वी डोज़
AajTak
कर्नाटक में सियासी हलचल के बीच सूबे के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने नाश्ते पर मुलाकात की. इस दौरान आगामी विधानसभा सत्र, संभावित अविश्वास प्रस्ताव और विपक्ष के आक्रामक तरीके से मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा हुई.
कर्नाटक की सियासत में हलचल के बीच, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आज उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के आवास पर नाश्ते पर मुलाकात की. दोनों नेताओं ने इस मुलाकात में राज्य के विकास और आगामी विधानसभा सत्र की रणनीति पर चर्चा की. इस दौरान बीजेपी और जेडीएस द्वारा लाए जाने वाले संभावित अविश्वास प्रस्ताव का आक्रामक तरीके से मुकाबला करने की योजना भी बनाई गई वहीं, डीके शिवकुमार कांग्रेस हाईकमान से मुलाकात करना चाह रहे थे लेकिन उन्हें फौरी तौर पर वक्त नहीं मिल सका है, इसके पीछे संसद सत्र को वजह बताया गया है.
मुख्यमंत्री को आज अपने निवास पर स्वागत करके उप-मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सम्मान जताया. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने डीके शिवकुमार से नाश्ते पर मुलाकात के बाद बताया कि उन्होंने आज की बैठक में कई बातों पर बातचीत की है. दोनों नेताओं ने दिसंबर से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा की. उन्हें पता चला है कि बीजेपी द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाए जाने की संभावना है. उन्होंने इन सभी बातों पर चर्चा की और इस पर आक्रामक तरीके से जवाब देने की योजना बनाई है. दोनों नेता एकजुट होकर विपक्ष का सामना करेंगे.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दोनों (बीजेपी और जेडीएस) को जवाब देने के लिए तैयार हैं. राज्य के प्रमुख मुद्दे, चाहे वह किसानों के मुद्दे हों या अन्य, जिन्हें सदन में रखने और चर्चा करने की जरूरत है, उन सभी रणनीतियों पर चर्चा की गई है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र इस तरह से बात कर रहा है जैसे कि उन्हें जवाब देने की कोई जिम्मेदारी नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके सभी विधायक एकजुट हैं और वे मिलकर विपक्ष का सामना करेंगे.
पार्टी हाई कमान पर भरोसा...
डीके शिवकुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि वे कर्नाटक के विकास और लोगों की प्रगति के लिए हमेशा काम करने को तैयार हैं. सिद्धारमैया ने कहा कि आज डीके ने उन्हें नाश्ते पर बुलाया था. आज दोनों ने नाश्ता किया, जिसमें डीके सुरेश और विधायक रंगनाथ भी मौजूद थे. चारों नेताओं ने संयुक्त रूप से नाश्ता किया और इस बात की तरफ इशारा किया कि हाई कमान जो कुछ भी कहेगा, दोनों उसी का पालन करेंगे. उन्होंने कहा कि जो कुछ भी राहुल गांधी और हाई कमान कहेंगे, वे उसी का पालन करेंगे.
शाकाहारी बनाम मांसाहारी भोजन...

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






