
अभीरा ने खाई प्रसाद की खीर, अरमान की मां को आया गुस्सा, 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के फनी मोमेंट्स
AajTak
शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर जब आज तक की टीम पहुंची, तब वहां मौजूद एक्टर्स शो के एक सीन को शूट कर रहे थे. सीन में हम अभिरा को खीर खाते हुए देखते हैं. सीन में खीर रूही के लिए बनाई गई है, थोड़ी खीर बची होती है जिसे अभिरा खा लेती है.
टीवी का सबसे लंबा चला आ रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' अपने 15 साल के सफर में कई सारे ट्विस्ट एंड टर्नस दिखा चुका है. सीरियल के मेकर्स ने अभी तक शो में चार पीढ़ियों को दिखाया है और कोशिश की है कि कहानी में एक नया मोड़ लाया जाए. शो में कई सालों का लीप भी लिया जा चुका है. शो की शुरुआत साल 2009 में हिना खान के किरदार 'अक्षरा' से हुई थी और अब ये सफर 'अभिरा' की कहानी तक आ पहुंचा है.
शो में आए लीप के कारण कई सारे किरदारों को नए किरदारों के साथ रिप्लेस भी किया गया है. कुछ एक्टर्स अभी भी शो में कायम है, तो कुछ को कहानी की डिमांड के चलते उनका सफर शो से खत्म कर दिया गया. अब शो के बिहाइंड सीन्स सामने आए हैं जिसमें शो में काम कर रहे एक्टर्स की मस्ती देखी जा सकती है. आज तक की टीम सीरियल के सेट पर पहुंची जहां एक्टर्स शो के सीन्स शूट कर रहे थे, जिस बीच अभिरा की मस्ती और बाकी एक्टर्स को देखा गया.
सेट पर होती है फुल मस्ती
शो के सेट पर जब आज तक की टीम पहुंची, तब वहां मौजूद एक्टर्स शो के एक सीन को शूट कर रहे थे. सीन में हम अभिरा को खीर खाते हुए देखते हैं. सीन में खीर रूही के लिए बनाई गई है, थोड़ी खीर बची होती है जिसे अभिरा खा लेती है. अब जिसके बाद अरमान की मां वहां अभिरा के खीर खाता देख उसे खूब सारे ताने मारने लगती है.
सीन में अभिरा दरअसल प्रसाद की खीर खा जाती है जिसके बाद वो उसे सुनाने लगती है. इसके बाद अभिरा की दोनों ननद वहां आकर उसे डिफेंड करती है. इस सब के बीच सभी एक्टर्स की मस्ती भी चालू है. डायलॉग भूल जाना, एक दूसरे के डायलॉग के बीच में बोलना ये सब मस्ती का माहौल चालू रहता है.
आगे के सीन में भी एक्ट्रेस अनीता राज को देखा गया जो व्हीलचेयर पर बैठकर अपना सीन शूट करती नजर आईं. वो बीच-बीच में अपने डायलॉग भी भूलती दिखीं लेकिन एक मंजे हुए एक्टर की निशानी यही होती है कि वो अपनी गलती को कैसे सुधारे जो उन्होंने बाद में बखूबी किया.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











