
अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला, रात 2 बजे घर में घुसे चोर ने किए 3 वार
AajTak
सैफ अली खान पर चाकू से हमला, अस्पताल में भर्ती
बॉलीवुड से शॉकिंग खबर सामने आई है. अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हमला हुआ है. घर में घुसकर चोर ने सैफ अली खान पर रात के 2 बजे धारदार हथियार से हमला किया. उनके शरीर पर 2-3 बार वार किया गया है. एक्टर को फिलहाल मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमला किसने किया और क्यों, इसका पता मुंबई पुलिस लगा रही है.
मुंबई पुलिस ने क्या कहा?
सैफ अली खान पर हुए हमले पर मुंबई पुलिस ने बताया कि एक अज्ञात शख्स एक्टर के घर में घुसा. इसके बाद सैफ और उस घुसपैठिए के बीच हाथापाई हुई. इसी दौरान उसने सैफ अली खान पर चाकू से वार किए. मामले की जांच अभी जारी है.
कहां थीं करीना कपूर?
हमले के वक्त परिवार के बाकी मेंबर्स कहां थे, इसकी फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है. मगर करिश्मा कपूर ने 9 घंटे पहले इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की थी. उन्होंने बहन करीना कपूर, दोस्त रिया और सोनम कपूर संग पार्टी की थी. तीनों ने साथ में डिनर एंजॉय किया था. करीना ने बहन करिश्मा की इस पोस्ट को अपने अकाउंट पर री-शेयर किया है. हालांकि सैफ पर हमले के वक्त करीना अपनी गर्ल गैंग संग थीं या घर पहुंच चुकी थीं, इसे लेकर कंफर्मेशन नहीं मिली है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










