
अभिनव के आरोपों पर भड़कीं श्वेता तिवारी, कहा- उसे सब कुछ बताया, एक पैसे की नहीं करता मदद
AajTak
श्वेता तिवारी ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा- 'मैंने अभिनव कोहली को फोन पर बताया था कि मैं केप टाउन जा रही हूं और रेयांश मेरे परिवार के साथ सुरक्षित है. मेरी मां, मेरे रिश्तेदार और पलक उसकी देखभाल करने के लिए हैं'.
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी खतरों के खिलाड़ी 11 के लिए केप टाउन पहुंच गई हैं. लेकिन केप टाउन जाने के बाद उनके घर में अभिनव कोहली ने पारिवारिक ड्रामा शुरू कर दिया. उन्होंने कई सारे वीडियोज जारी कर श्वेता पर बेटे रेयांश को होटल में छोड़कर चले जाने का आरोप लगाया. अब श्वेता तिवारी ने अभिनव के सभी आरोपों को झुठलाते हुए करारा जवाब दिया है. श्वेता तिवारी ने बॉलीवुड बबल से बातचीत में अपना पक्ष रखा है. उन्होंने कहा- 'मैंने अभिनव कोहली को फोन पर बताया था कि मैं केप टाउन जा रही हूं और रेयांश मेरे परिवार के साथ सुरक्षित है. मेरी मां, मेरे रिश्तेदार और पलक उसकी देखभाल करने के लिए हैं. प्लस, मैं हमेशा रेयांश के साथ वीडियो कॉल पर रहूंगी शूट के दौरान. मैंने अभिनव को सबकुछ बताया था और जब उसके वीडियोज देखे तो मैं हैरान रह गई'.
रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.











