
अब iPhone से भी होगी कनेक्ट, स्पेशल है Honda की ये मोटरसाइकिल!
AajTak
होंडा 2-व्हीलर्स ने अपनी Honda HNess CB350 मोटरसाइकिल में एक नया फीचर जोड़ा है. इसके बाद ये बाइक अब iPhone से भी कनेक्ट हो सकेगी.
Honda HNess CB350 बाइक अब ऐसे फीचर से लैस होगी. इसके बाद इस कार को iPhone से कनेक्ट किया जा सकेगा. हालांकि ये फीचर बाइक के सिर्फ हाई-एंड मॉडल DLX Pro और Anniversary Edition पर ही उपलब्ध होगा.
जी हां, हम बात कर रहे हैं बाइक के साथ मिलने वाले Honda Smartphone Voice Command सिस्टम की. अभी तक इस बाइक के लिए Honda 2 Wheelers का ये फीचर सिर्फ Android Auto के साथ ही काम करता था. लेकिन अब कंपनी ने इसे Apple iOS पर भी अवेलबल करा दिया है. इसका मतलब ये हुआ कि अब ये बाइक सिर्फ एंड्राइड फोन से ही नहीं बल्कि Apple iPhone से भी कनेक्ट हो जाएगी.
स्मार्टफोन को वाहनों से कनेक्ट करने के लिए Google ने Android Auto नाम का फीचर तैयार किया है. ये ब्लूटूथ के जरिए वाहनों को स्मार्ट कनेक्टिविटी देता है. लेकिन अभी तक ये फीचर आमतौर पर कारों में ही मिलता है. ऐसे में Honda HNess CB350 उन अनोखी बाइक में शामिल है जो इस कनेक्टिविटी के साथ आती है.
इस फीचर की मदद से Honda HNess CB350 वॉयस कमांड से कनेक्ट हो जाती है. वहीं इसकी वजह से बाइक के मीटर कंसोल पर नेविगेशन इंफॉर्मेशन, कॉल या मेसेज की जानकारी पान में मदद मिलती है. Honda HNess CB350 के जिस वैरिएंट में ये फीचर मौजूद है उसकी कीमत 2.03 लाख रुपये से शुरू होती है.
होंडा की ये मोटरसाइकिल काफी दमदार है. इसमें 348.3cc का सिंगल सिलेंडर इंजन है. ये 21bhp की मैक्स पॉवर और 30Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है.
पढ़ें ये खबरें भी:

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










