
अब सस्ते नहीं रहे Xiaomi के ये 6 स्मार्टफोन, कंपनी ने बढ़ाई कीमतें
AajTak
Redmi 9, Redmi 9 Power, Redmi 9 Prime, Redmi 9i, Redmi Note 10T 5G और Redmi Note 10S की कीमत भारत में बढ़ा दी गई है.
Redmi 9, Redmi 9 Power, Redmi 9 Prime, Redmi 9i, Redmi Note 10T 5G और Redmi Note 10S की कीमत भारत में बढ़ा दी गई है. इन फोन्स की कीमत अब भारत में 500 रुपये तक बढ़ा दी गई है. हाल ही में रियलमी ने भी अपने कई बजट स्मार्टफोन्स की कीमत बढ़ाई थी. Xiaomi ने जिन 6 स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं उन्हें नई कीमतों के साथ Amazon, Flipkart और शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है. टिप्स्टर अभिषेक यादव के मुताबिक नई कीमतें ऑफलाइन स्टोर्स पर भी लागू होंगी. आपको बता दें केवल Redmi 9i की कीमत में 300 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. जबकि, बाकी फोन्स की कीमतें 500 रुपये तक बढ़ाई गईं हैं. अपडेट के बाद Redmi 9 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये की जगह 9,499 रुपये हो गई है. हालांकि, 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत पहले की ही तरह अभी भी 9,999 रुपये ही बनी हुई है. इसी तरह Redmi 9 Power की बात करें तो इसके 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत अब 10,999 रुपये की जगह अब 11,499 रुपये हो गई है. हालांकि, 4GB + 128GB और 6GB + 128GB वेरिएंट्स की कीमत अभी भी पहले की ही तरह क्रमश: 11,999 रुपये और 13,499 रुपये हो गई है.
पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











