
अब बेल्जियम की जेल है मेहुल चोकसी का ठिकाना... व्हिसल ब्लोअर ने बताया क्यों मुश्किल है भारत प्रत्यर्पण, देखें Video
AajTak
मेहुल चोकसी बेल्जियम इलाज कराने के लिए पहुंचा था. उसे अस्पताल के लिए एंट्री भी मिल गई थी, लेकिन उसके पिछले रिकॉर्ड्स को देखते हुए कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ा. उसने बेल्जियम में रेजिडेंसी कार्ड हासिल करने के लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया. फिलहाल वह बेल्जियम पुलिस की हिरासत में जेल में है. इस केस के व्हिसल ब्लोअर ने भी उसे भारत लाने की अपील की है.
भगोड़ा हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी फिलहाल बेल्जियम की जेल में बंद है. अदालत में उसकी जमानत याचिका की सुनवाई कम से कम एक सप्ताह बाद होगी, जिससे वह इस अवधि के दौरान जेल में ही रहेगा. यह स्थिति भारत के लिए एक अहम मौका है जिससे उसके खिलाफ कानूनी और राजनयिक केस को मजबूत किया जा सकता है. इस केस के व्हिसल ब्लोअर ने भी उसे भारत लाने की अपील की है.
मेहुल चोकसी केस में गीतांजली जेम्स के मैनेजिंग डायरेक्टर संतोष श्रीवास्तव ने बताया, "मैं व्हिसल ब्लोअर था और मैंने ही कंपनी में संदिग्ध धोखाधड़ी का शिकायत किया था. ये बहुत अच्छी बात है कि उसे बेल्जियम में हिरासत में ले लिया गया है. मैं सरकार और एजेंसी से रिक्वेस्ट करूंगा कि उसे भारत लाया जाए."
बेल्जियम में हिरासत में लिए जाने के बाद चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि मेडिकल ग्राउंड पर उनकी रिहाई के लिए वे अपील दायर करेंगे. उन्हें बेल्जियम में हिरासत में लिया गया है और फिलहाल वह हिरासत में हैं. मेहुल चोकसी नागरिकता के बदले इन्वेस्टमेंट प्रोग्राम के जरिए एंटीगुआ में बस गया था. पिछले वर्ष 15 नवंबर को चोकसी ने बेल्जियम में एफ रेजिडेंसी कार्ड हासिल की थी, जिसमें उसने अपनी पत्नी प्रीति चोकसी के बेल्जियम नागरिकता के दस्तावेजों का इस्तेमाल किया था.
यह भी पढ़ें: PNB Scam: बेल्जियम में गिरफ्तार मेहुल चोकसी के गुनाह? ऐसे PNB को लगाया 13500 करोड़ का चूना
मेहुल चोकसी का क्या था प्लान?
ED के सूत्रों के मुताबिक, चोकसी ने बेल्जियम सरकार को मेडिकल के आधार पर गुमराह किया और इसके लिए जाली दस्तावेजों का इस्तेमाल किया. चोकसी ने न तो अपनी भारतीय नागरिकता और न ही एंटीगुआन नागरिकता त्यागी है, लेकिन उसने बेल्जियम अधिकारियों से एफ रेजिडेंसी कार्ड के लिए आवेदन किया था और उसे यह मिल भी गया.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








