
'अब बीजेपी का नारा बेटी जलाओ', मणिपुर में महिलाओं से दरिंदगी पर भड़कीं ममता बनर्जी
AajTak
कोलकाता में TMC की 'शहीद दिवस' रैली को संबोधित करते हुए बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर के हालातों पर केंद्र सरकार के खिलाफ हमला बोला. साथ ही कहा कि बीजेपी की 'बेटी बचाओ' का नारा अब 'बेटी जलाओ' में बदल गया है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मणिपुर की घटना, बिलकिस बानो केस में दोषियों की जल्द रिहाई और बृज भूषण शरण सिंह को जमानत दिए जाने को लेकर बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस की 'शहीद दिवस' रैली में ममता बनर्जी ने कहा कि बीजेपी का 'बेटी बचाओ' नारा 'बेटी जलाओ' में बदल गया है.
TMC चीफ ने कहा कि आपने (बीजेपी) 'बेटी बचाओ' नारा दिया था. अब आपका नारा कहां है? आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है. हमारी महिलाओं के सम्मान को धूमिल किया जा रहा है लेकिन आगामी चुनावों में महिलाएं आपको देश से बाहर फेंक देंगी.
ममता बनर्जी ने 2002 में गोधरा कांड के बाद हुए बिलकिस बानो मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए सभी 11 दोषियों की शीघ्र रिहाई के खिलाफ भी की. उन्हें गुजरात सरकार की छूट नीति के तहत 2022 में रिहा किया गया था. वहीं बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह को यौन उत्पीड़न के आरोप में गुरुवार को ही जमानत मिली है.
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता ने मणिपुर के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और कहा कि हम हरेक मणिपुरी को आश्वस्त करना चाहते हैं कि हम उनके साथ खड़े हैं, और हम हर समय उनके साथ खड़े रहेंगे. मणिपुर में हम जो अत्याचार देख रहे हैं, वह सख्त शब्दों में निंदनीय है.
ममता ने कहा कि उनकी पार्टी सत्ता की भूखी नहीं है. हम बस यही चाहते हैं कि बीजेपी सत्ता से बेदखल हो जाए. वहीं, टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल में मनरेगा (महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम) और अन्य योजनाओं के लिए पैसा रोकने के विरोध में पार्टी गांधी जयंती 2 अक्टूबर को दिल्ली में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेगी. उन्होंने नवगठित विपक्षी गठबंधन पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह 2024 में सरकार बनाएगा.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








