
'अब बालाकोट जैसी कार्रवाई नहीं, फुल एंड फाइनल हिसाब जरूरी...', पहलगाम हमले पर फारूक अब्दुल्ला की PAK को चेतावनी
AajTak
पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान को लताड़ लगाई है. उन्होंने कहा, पीड़ितों और उनके परिवारों को देखते हुए क्या बातचीत करना इंसाफ होगा? आज भारत चाहता है की ऐसा एक्शन लिया जाए कि आज के बाद ऐसी घटनाएं ना हो.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में शोक और आक्रोश का माहौल है. पूर्व सीएम और जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने हमले को लेकर पाकिस्तान की निंदा की. उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान से वार्ता का सवाल ही नहीं उठता है. क्योंकि उन्होंने इंसानियत का कत्ल किया है. भारत ने 1947 में ही टू-नेशन थ्योरी को ख़ारिज कर दिया था और आज भी उसे मानने को तैयार नहीं है, क्योंकि देश में हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई सब एक हैं.
फारूक अब्दुल्ला ने क्या कहा?
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए फारूक अब्दुल्ला ने कहा, 'अफसोस है हमें की हमारा पड़ोसी आज भी नहीं समझता की उसने इंसानियत का कत्ल किया है. अगर वो ये समझता इससे हम लोग पाकिस्तान में चले जाएंगे उनकी इस गलतफहमी को दूर करना है'.
टू-नेशन थ्योरी को किया था रिजेक्ट
उन्होंने कहा, 'हम जब 1947 में उनके साथ नहीं गए, आज क्यूं जाएंगे? हमने टू-नेशन थ्योरी तब पानी में फेंक दी थी और हम टू-नेशन थ्योरी को आज भी मानने के लिए तैयार नहीं हैं. हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई जो भी है हम सब एक है. ये समझते है की हमें वो इससे कमजोर कर देंगे. हम इससे कमजोर नहीं होंगे. हम इससे मजबूत हो रहे है और उनको अच्छा जवाब दे'.
पाकिस्तान से शांति वार्ता पर क्या बोले फारूक?

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










