
अब पन्नू ने वर्ल्डकप के दौरान भारत में दी आतंकी हमले की धमकी, नया वीडियो जारी किया
AajTak
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने वीडियो में कहा कि 'पीएम मोदी आप शहीद निज्जर की हत्या के लिए जिम्मेदार हैं और सिख फॉर जस्टिस इस हत्या का बदला लेगा. हमारा टारगेट 6 अक्टूबर को अहमदाबाद में होने वाला ICC वर्ल्डकप मैच होगा.
खालिस्तानी संगठन सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू का दुस्साहस भरा एक और वीडियो सामने आया है. इसमें फ्लाईओवर की दीवारें दिखाई दे रही हैं और इन दीवारों पर लिखे हैं खालिस्तानी समर्थक और भारत विरोधी नारे. वीडियो जारी कर खालिस्तानी आतंकी ने दावा किया है कि ये सब भारत की संसद के पास हुआ है. पन्नू ने दावा किया है कि दिल्ली के ISBT क्षेत्र के पास की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं.
पन्नू की ओर से वीडियो जारी करने का बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. उत्तरी दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऐसा माना जा रहा है कि पन्नू ने भारत विरोधी नारे लगाते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली को उत्तरी दिल्ली से जोड़ने वाले एक फ्लाईओवर में तोड़फोड़ की थी. अधिकारी ने कहा कि हम इस मामले में एफआईआर दर्ज कर रहे हैं और पूरी जांच करेंगे.
पुलिस ने संसद के पास जांच पड़ताल की
बताया जा रहा है कि पन्नू के वीडियो के बारे में दिल्ली पुलिस को जानकारी मिलने के बाद पुलिस की कई टीमों ने संसद भवन के पास के इलाके की तलाशी ली, हालांकि कुछ नहीं मिला. वीडियो की जांच के बाद ये पहचान की गई खालिस्तान समर्थित नारे उत्तरी दिल्ली में दीवारों पर लिखे गए हैं.
संसद तक पहुंचने की कही बात
वीडियो में पन्नू को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि दिल्ली बनेगा खालिस्तान. साथ ही ये दावा भी किया कि कनाडा से खालिस्तान समर्थक लोग दिल्ली पहुंचे और संसद उनके मिशन का हिस्सा थी.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










