
'अब तेरी बारी', एक्स रोडीज निहारिका तिवारी को मिली गला काटने की धमकी, उदयपुर हत्याकांड पर की थी निंदा
AajTak
छत्तीसगढ़ की रहने वाली एक्स रोडीज निहारिका तिवारी (Ex Roadies Niharika Tiwari) को गला काटने की धमकी दी गई है. बता दें कि निहारिका ने कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी कर उदयपुर में हुई घटना की निंदा की थी. इस वीडियो के बाद उन्हें कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने धमकी दी है.
मशहूर रियलिटी टीवी शो 'रोडीज' की एक्स कंटेस्टेंट निहारिका तिवारी (Ex Roadies Niharika Tiwari) को गला काटने की धमकियां मिल रही हैं. कई इंस्टाग्राम यूजर्स ने निहारिका को इंस्टाग्राम में मैसेज कर जान से मारने की धमकी दी है. दरअसल, निहारिका ने एक वीडियो पोस्ट कर उदयपुर की घटना की निंदा की थी. इसके बाद से उन्हें इस तरह की धमकियां मिलनी शुरू हो गई हैं. हालांकि, कई लोगों ने निहारिका का समर्थन किया है. निहारिका तिवारी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की रहने वाली हैं. फिलहाल शूटिंग के लिए वह इंडोनेशिया में हैं. निहारिका ने फोन पर बातचीत में उन्हें मिल रहीं धमकियों के बारे में बताया. किसी ने नहारिका से कहा, 'तू उल्टी गिनती शुरू कर, अब तेरी बारी है', तो किसी ने भद्दी गालियां देकर नेपोटिज्म फैलाने का आरोप लगाया है.
एक्स रोडीज निहारिका ने कहा, ''बहुत कम इंस्टाग्राम इनफ्लुएंसर होते हैं, जो इस तरह के मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं. उदयपुर की घटना निंदनीय थी, इसलिए मैंने सोशल मीडिया में अपनी बात रखी. मैंने कुछ गलत नहीं कहा. मैंने नूपुर शर्मा का पक्ष नहीं लिया, सिर्फ दर्जी कन्हैयालाल की जिस तरह से हत्या कि गई है, उसका विरोध किया.''निहारिका ने Instagram पर पोस्ट किया था वीडियो
निहारिका ने कुछ दिन पहले इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा था- ''खुलेआम मर्डर हो रहा है. हमारे प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं, क्या यह सही है? हम हिंदू भगवान शिव का नाम लेकर किसी का गला नहीं काटते. नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया गया, लेकिन उनका अब क्या जिन्होंने शिवजी को लेकर गलत बोला.''
इंस्टाग्राम पर एक्स रोडीज निहारिका तिवारी को अलग-अलग ID से धमकियां मिली हैं. हालांकि, कई लोगों ने निहारिका का सपोर्ट भी किया है. एक यूजर ने कहा कि हम आपके साथ हैं, तो कइयों ने अपना ख्याल रखने की सलाह दी है. इन धमकियों को लेकर निहारिका बोलीं- ''मैं डरने वाली नहीं हूं, जिसे जो बोलना है, बोलने दो.''
कुम्हारी के युवक को भी दी गई धमकी
नूपुर शर्मा के समर्थन में दुर्ग जिला स्थित कुम्हारी के एक 22 साल के युवक ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसके बाद युवक को भी जान से मारने की धमकी दी गई है. इस मामले को लेकर कुम्हारी थाने में FIR भी दर्ज करवाई गई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










