
अब तक 15 भगोड़े आर्थिक अपराधी घोषित, बैंकों को 26,645 करोड़ रुपये की लगाई चपत, सिर्फ 2 ने किया सेटलमेंट
AajTak
केंद्र सरकार ने लोकसभा को बताया कि फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट के तहत अब तक 15 लोगों को भगोड़ा आर्थिक अपराधी (FEO) घोषित किया गया है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने जानकारी दी कि इनमें से नौ मामलों में सरकारी बैंकों को भारी नुकसान हुआ है, जो कुल 26,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है.
केंद्र सरकार ने सोमवार को लोकसभा में एक महत्वपूर्ण जानकारी दी, जिसके मुताबिक देश में अब तक कुल 15 लोगों को फ्यूजिटिव इकोनॉमिक ऑफेंडर्स एक्ट के तहत भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा चुका है. वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लिखित उत्तर में बताया कि इनमें से नौ ऐसे मामले हैं, जिनमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को भारी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा है. कुल नुकसान का आंकड़ा 26,645 करोड़ रुपये है.
केंद्र सरकार के मंत्री के अनुसार, बैंकों ने अब तक FEOs से जुड़े खातों से 31,437 करोड़ रुपये की वसूली की है. हालांकि इनमें अधिकांश वसूली प्रवर्तन कार्रवाइयों, संपत्ति कुर्की, नीलामी और अन्य कानूनी उपायों के माध्यम से हुई है. इसके बावजूद 19,187 करोड़ रुपये अभी भी रिकवरी के दायरे से बाहर है.
यह भी पढ़ें: PNB घोटाला: नीरव मोदी के साले मयांक मेहता को CBI कोर्ट ने दी माफी, बने सरकारी गवाह
गौरतलब है कि केवल दो भगोड़े आर्थिक अपराधियों ने बैंकों के साथ वन-टाइम सेटलमेंट (OTS) किया है, जो संदेसेरा समूह से जुड़े हैं. इनमें इंडियन बैंक के 244 करोड़ रुपये का सेटलमेंट (298.67 करोड़ रुपये की छूट) और पंजाब नेशनल बैंक (Sterling SEZ) के 365 करोड़ रुपये का सेटलमेंट (389.57 करोड़ रुपये की छूट) शामिल है.
नीरव मोदी, विजय माल्या और संदेसेरा ब्रदर्स सेटलमेंट प्रक्रिया में शामिल नहीं
वहीं, नीरव मोदी, विजय माल्या और संदेसेरा ब्रदर्स जैसे बड़े आर्थिक अपराधी अब तक किसी भी सेटलमेंट प्रक्रिया में शामिल नहीं हुए हैं. मंत्रालय ने यह भी साफ किया कि सरकार संभावित आर्थिक अपराधियों को देश छोड़ने से पहले "प्री-डिपार्चर बैन लिस्ट" में डालने जैसी कोई योजना नहीं बना रही है. फिलहाल सरकार लुक-आउट सर्कुलर, PMLA और FEOA जैसे मौजूदा तंत्रों पर ही निर्भर है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






