
अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में धूम मचाएगा एक्टिवा स्कूटर, कंपनी ने किया बड़ा ऐलान
AajTak
Activa Electric Scooter: कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर का भी नाम एक्टिवा ही रख सकती है. क्योंकि ये भारतीय मार्केट में टॉप सेलिंग मॉडल है. HMSI अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी जैसे फीचर भी दे सकती है. कंपनी का लक्ष्य इस दशक के अंत एक मिलियन इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचने का है.
देश में इलेक्ट्रिक गाड़ियों (Electric Vehicle) का मार्केट तेजी से बढ़ रहा है. ऑटो कंपनियां इस मौके को भुनाने की कोशिश में जुटी हैं. टू व्हीलर बनाने वाली भारत की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट में डेब्यू के लिए तैयार है. कंपनी भारतीय बाजार में एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की तैयारी में है. कहा जा रहा है कि कंपनी एक्टिवा (Activa) से भी कम दाम में इलेक्ट्रिक स्कूटर लाने वाली है.
डेवलपमेंट स्टेज में है प्रोडक्ट
HMSI के अध्यक्ष अत्सुशी ओगाटा का कहना है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर फिलहाल डेवलपमेंट स्टेज पर है. उन्होंने कहा कि कंपनी आने वाले समय में कुछ और इलेक्ट्रिक स्कूटर के मॉडल पेश करेगी. कंपनी का लक्ष्य इस दशक के अंत एक मिलियन इलेक्ट्रिक व्हीकल बेचने का है. अगस्त के महीने में होंडा एक्टिवा स्कूटर के जबरदस्त मांग देखी गई थी.
एक्टिवा के नाम को भुना सकती है कंपनी
ओगाटा ने कहा कि हमने इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेक फिजिबलिटी पूरी कर ली है. हम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में कई मॉडल्स लाना चाहते हैं. साथ ही इस दशक के आखिर तक इस कैटेगरी में मार्केट का 30 फीसदी हिस्सा हासिल करना चाहते हैं. कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर का भी नाम एक्टिवा ही रख सकती है. क्योंकि ये भारतीय मार्केट में टॉप सेलिंग मॉडल है. HMSI अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर में स्वैपेबल बैटरी जैसे फीचर भी दे सकती है. ओगाटा ने कहा कि कंपनी लो रेंज से लेकर हाई रेंज के लिए भी इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर सकती है.
इतनी हो सकती है कीमत

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










