
अफ्रीकी आदिवासियों के साथ भारतीय लड़की ने जंगल में गुजारी रात, देखें VIDEO
AajTak
अफ्रीका के अलग-अलग हिस्सों को एक्सप्लोर कर रही महिला यूट्यूबर एक आदिवासी समूह के पास जा पहुंची. यह आदिवासी झाड़ियों और गुफाओं में रहते हैं. इस इंडियन यूट्यूबर ने वहां अकेले एक रात गुजारी. वहां के लोगों के साथ खाना खाया और उन लोगों के बीच ही सोई. उन्होंने वीडियो शेयर किया है जो लोगों को पसंद आ रहा है.
सोशल मीडिया पर एक इंडियन लड़की का वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इस लड़की का नाम गरिमा है. वह एक यूट्यूबर हैं. उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अफ्रीकी जनजाति के साथ रात गुजारते दिखती हैं. वह इस आदिवासी ग्रुप के साथ झाड़ियों के बीच सोती हैं. वीडियो पोस्ट पर लोग गरिमा की खूब तारीफ भी करते दिखते हैं.
गरिमा ने यह वीडियो ‘Wandering With Paint’ नाम के एक यूट्यूब चैनल से शेयर किया है. उन्होंने बताया कि वह तंजानिया में हैं. वह अकेले हैडजबे आदिवासी (Hadzabe Tribe) के गांव में पहुंचीं और उनकी लाइफस्टाइल और कल्चर को लेकर एक वीडियो बनाया. उन्होंने उन लोगों के बीच पूरी रात गुजारी.
वीडियो शेयर करते हुए गरिमा ने लिखा- अफ्रीका के हैडजबे आदिवासियों के बीच अकेले सोई. वीडियो में गरिमा ने बताया कि वे लोग तंजानिया के Eyasi झील के पास रहते हैं. वीडियो में गरिमा वहां के एक लोकल लड़के के साथ बाइक से हैडजबे जनजाति के लोगों के पास पहुंचती हैं.
गरिमा ने बताया- हैडजबे जनजाती के लोग शहर से बहुत दूर अंदरूनी इलाकों में रहती हैं. वे लोग झाड़ियों के बीच और गुफाओं में भी रहते हैं. गरिमा ने वहां के बच्चों को तीर बनाते और तीर-धनुष से निशाना लगाते भी दिखाया. वहां के लोग तंबाकू के भी काफी शौकीन दिखे.
गरिमा ने कहा- तंजानिया के इस इलाके में हैडजबे जनजाति हजारों साल से रह रही है. वहां के लोग लड़की पर आर्टवर्क बनाते भी दिखते हैं. वे लोग इसके लिए आग का इस्तेमाल करते हैं. गरिमा ने वहां के लोगों के साथ रात का खाना भी खाया. उन्होंने बताया कि राते के खाने के लिए ‘उगाली’ और ‘बोगा’ बनाया गया था.
यूट्यूबर ने आगे बताया- यहां के लोग खाने के लिए सिर्फ जानवरों के मांस पर ही आश्रित नहीं हैं. वहां के लोग साग-सब्जी भी उगाते और खाते हैं. वे लोग समय-समय पर शिकार के लिए जाते रहते हैं. गरिमा ने वहां फूस से बने शेल्टर के अंदर रात गुजारी.

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












