अफ्रीका से फिर भारत आएंगे चीते... राष्ट्रपति मुर्मू के बोत्सवाना दौरे पर अहम समझौता
AajTak
यह घोषणा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बोत्सवाना यात्रा के दौरान की गई. राष्ट्रपति मुर्मू मंगलवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर बोत्सवाना पहुंचीं. यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली आधिकारिक यात्रा है.
भारत और बोत्सवाना ने बुधवार को औपचारिक रूप से आठ चीतों को अफ्रीकी देश से भारत लाने के समझौते की घोषणा की. यह घोषणा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की बोत्सवाना यात्रा के दौरान की गई.
राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने समकक्ष राष्ट्रपति ड्यूमा गिदोन बोको और बोत्सवाना की जनता का आभार जताते हुए कहा, “हम इन चीतों का अच्छे से ख्याल रखेंगे.” इस अवसर पर राष्ट्रपति बोको ने कहा कि उनकी सरकार गुरुवार को प्रतीकात्मक रूप से इन चीतों को राष्ट्रपति मुर्मू के हवाले करेगी.
दोनों राष्ट्राध्यक्ष गुरुवार को एक विशेष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें आठ पकड़े गए चीतों को मोकोलोदी नेचर रिजर्व के क्वारंटाइन एरिया में छोड़ा जाएगा. यह भारत को बोत्सवाना द्वारा चीतों के प्रतीकात्मक हस्तांतरण का हिस्सा होगा, जो ‘प्रोजेक्ट चीता’ और वन्यजीव संरक्षण की साझा पहल के तहत किया जा रहा है.
इन चीतों को कालाहारी मरुस्थल के गान्जी शहर से गैबोरोन के दक्षिण में स्थित मोकोलोदी नेचर रिजर्व (लगभग 10 किमी दूर) लाया गया है. बोत्सवाना अफ्रीका का स्थलरुद्ध देश है, जिसकी लगभग 70 प्रतिशत भूमि कालाहारी रेगिस्तान से ढकी है.
राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, “यह जानकर विशेष खुशी है कि बोत्सवाना, भारत में चीतों को दोबारा बसाने के लिए ‘प्रोजेक्ट चीता’ में सहयोग कर रहा है, जो भारत सरकार की एक अनूठी संरक्षण पहल है. मैं बोत्सवाना के राष्ट्रपति और जनता की आभारी हूं कि वे अपने चीते भारत भेज रहे हैं. हम उनका पूरा ध्यान रखेंगे.”
बता दें कि मुर्मू मंगलवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर बोत्सवाना पहुंचीं. यह किसी भारतीय राष्ट्रपति की पहली आधिकारिक यात्रा है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









