
'अफगानिस्तान में बैठे आतंकियों के हैंडलर्स का ब्यौरा दें', ट्रेन हाईजैक के बाद PAK ने तालिबानी दूत को किया तलब
AajTak
ऑपरेशन के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (DG ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने खुलासा किया था कि विद्रोही अफगानिस्तान में बैठे उनके आकाओं के साथ संपर्क में थे. उन्होंने कहा, 'हमारे पास पुख्ता खुफिया जानकारी है कि इन हमलों की साजिश सीमा पार अफगानिस्तान से रची जा रही है.'
पाकिस्तान ने मुल्क में हाल ही में बढ़े आतंकवादी हमलों के बीच जाफर एक्सप्रेस हाईजैक में शामिल हमलावरों के अफगानिस्तान में स्थित हैंडलर्स के साथ संपर्क को लेकर अफगानिस्तान से स्पष्टीकरण मांगा है. पाकिस्तानी मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी.
हालांकि, पाक विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. पाकिस्तानी न्यूज चैनल जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने बताया कि तालिबान के चार्ज डी अफेयर सरदार अहमद शकीब को इस्लामाबाद के विदेश कार्यालय बुलाकर कड़ा विरोध दर्ज कराया गया और इस हमले के लिए अफगान सरजमीं के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताई गई. BLA ने ट्रेन को किया था हाईजैक
पिछले हफ्ते बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के विद्रोहियों ने जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर ट्रेन को हाईजैक कर लिया था. लड़ाकों ने रेलवे ट्रैक को विस्फोट से उड़ा दिया था और 440 यात्रियों को बंधक बना लिया था. पाक मीडिया के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी सेना ने 33 विद्रोहियों को मार गिराया जबकि विद्रोहियों ने 30 से अधिक बंधकों की हत्या कर दी थी.
'अफगानिस्तान से रची जा रही हमलों की साजिश'
ऑपरेशन के बाद मीडिया को जानकारी देते हुए इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (DG ISPR) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने खुलासा किया था कि विद्रोही अफगानिस्तान में बैठे उनके हैंडलर्स के साथ संपर्क में थे. उन्होंने कहा, 'हमारे पास पुख्ता खुफिया जानकारी है कि इन हमलों की साजिश सीमा पार अफगानिस्तान से रची जा रही है.'
चौधरी ने बताया कि हमले में शामिल एक प्रमुख विद्रोही पूर्व में अफगान सेना में काम कर चुका है और अब पाकिस्तान के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में शामिल है. पाकिस्तान लगातार काबुल से अपील करता रहा है कि अफगानिस्तान की जमीन को पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद के लिए इस्तेमाल न होने दिया जाए.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.









