
अफगानिस्तान का दावा- 55 PAK सैनिक मारे, 19 सैन्य पोस्ट तबाह, 6 सेक्टरों पर कहर बनकर बरसे तालिबानी
ABP News
Afghanistan-Pakistan Conflict: एशिया के दो इस्लामिक देशों के बीच खुली जंग छिड़ चुकी है. अफगानिस्तान और पाकिस्तान दोनों की ही तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं. तालिबान ने पाकिस्तान के 6 सेक्टर्स तबाह किए.
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव अब चरम पर पहुंच गया है. बीती रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बड़े हमले किए, जिसमें अफगान रक्षा मंत्रालय का दावा है कि 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, कई घायल हुए और 19 सैन्य पोस्ट तबाह कर दी गईं. अफगान सेना ने 6 सेक्टरों में हमले किए और सुबह से 2 नए सेक्टरों में भी लड़ाई शुरू हो गई.
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 6 सेक्टर्स पर हमले किए
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय और प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, पाकिस्तान के 22 फरवरी को हुए हवाई हमलों के जवाब में बीती रात अफगान सेना ने बड़े पैमाने पर हमला किया. हमले भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से 1 बजे तक चले और इनमें मोर्टार, आर्टिलरी, टैंक और मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया. मुख्य सेक्टर जहां हमले हुए:













