
अपने मर्दों का किया भुगत रहीं 'पाताल लोक' की औरतें... बाइ-चांस विक्टिम बने किरदारों की कहानी
AajTak
पहले सीजन की ही तरह 'पाताल लोक 2' में भी ऐसे सपोर्टिंग किरदारों की भरमार है जिनकी कहानी बहुत दमदार है. इन किरदारों की कहानियां मिलकर ही 'पाताल लोक 2' का वो संसार रचती हैं जो आपको स्क्रीन से चिपकाए रखता है. और इस संसार मे वो औरतें हैं जो अपने पतियों का किया भुगत रही हैं.
5 साल के लंबे इंतजार के बाद फाइनली 'पाताल लोक' का दूसरा सीजन आ चुका है. जयदीप अहलावत का आइकॉनिक किरदार हाथीराम चौधरी एक और दमदार और एंगेजिंग कहानी के साथ लौटा है. जयदीप का किरदार और उनका काम तो जमकर तारीफ बटोर ही रहा है. लेकिन पहले सीजन की ही तरह 'पाताल लोक 2' में भी ऐसे किरदारों की भरमार है जिनकी कहानी बहुत दमदार है. इन किरदारों की कहानियां मिलकर ही 'पाताल लोक 2' का वो संसार रचती हैं जो आपको स्क्रीन से चिपकाए रखता है.
शो की राइटिंग इन किरदारों की कहानियों और इनके इंटरेक्शन से एक अलग ही ऊंचाई पर पहुंच जाती है. यहां हाथीराम दर्शकों के लिए केवल इन किरदारों की जिंदगियों को देखने वाले लेंस की तरह काम करता है. ऐसा ही एक मोमेंट शो के छठे एपिसोड में लगभग 35 मिनट बाद आता है. यहां दो किरदारों के बीच एक बहुत दिलचस्प बातचीत है. ये दोनों 'पाताल लोक 2' की कहानी में नागालैंड चैप्टर के महिला किरदार हैं.
[स्पॉइलर अलर्ट: अगर आपने अभी तक 'पाताल लोक 2' नहीं देखा है तो आगे कहानी के स्पॉइलर मिल सकते हैं.]
अपने पतियों के 'पापों' की कीमत भुगततीं 'पाताल लोक' की बीवियां जिन किरदारों की यहां बात हो रही है उनमें से एक है असेनला थॉम. उसके पति, जोनाथन थॉम की हत्या से ही 'पाताल लोक 2' की कहानी शुरू हुई है. दूसरे किरदार का नाम ग्रेस रेड्डी है. ग्रेस के पति कपिल रेड्डी के फैलाए तामझाम से ही जोनाथन थॉम इस पोजीशन में पहुंचा कि उसकी हत्या हुई.
ग्रेस ने कभी असेनला की मदद की थी और इसके बदले वो अपने पति के लिए एक मदद चाहती है. असेनला का कहना है कि ग्रेस जो कर रही थी वो मदद नहीं थी, बल्कि वो अपने पति के पाप की कीमत चुका रही थी. इसपर ग्रेस का जवाब आता है- 'क्या हम दोनों ही अपने पतियों के पापों की कीमत नहीं चुका रहे?'
ये एक लाइन 'पाताल लोक 2' की कहानी को देखने का एक नया चश्मा भी तैयार कर देती है. जहां पहले सीजन की कहानी में अपने पिताओं के किए का भुगत रहे बेटे, शो की एक थीम बनकर उभरते थे. वहीं नए सीजन में पतियों का बोया काट रहीं पत्नियां, पाताल लोक के अंधेरे से आती एक आवाज बनती हैं. कैसे? आइए शो के किरदारों के जरिए बताते हैं...

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










