
'अपने दोस्त ट्रंप से बात करें PM मोदी', अमेरिका से भारतीयों के निर्वासन पर बोले पंजाब के मंत्री
AajTak
अमेरिका से निर्वासित 104 भारतीय नागरिकों को लेकर अमृतसर के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचे अमेरिकी विमान में पंजाब के 30, हरियाणा के 33, गुजरात के 33, महाराष्ट्र के तीन, उत्तर प्रदेश के तीन और चंडीगढ़ के दो लोग शामिल हैं. इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पंजाब के NRI मामलों के मंत्री धालीवाल ने कहा कि हवाई अड्डे पर निर्वासित लोगों की आव्रजन प्रक्रिया चल रही है.
पंजाब के NRI मामलों के मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भारतीयों के निर्वासन के संबंध में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात करने का आग्रह किया. उन्होंने ये बातें अवैध अप्रवासियों के साथ एक अमेरिकी विमान के अमृतसर हवाई अड्डे पर पहुंचने के कुछ घंटों बाद कहीं. धालीवाल ने हवाई अड्डे पर आए कुछ निर्वासित लोगों से बात भी की.
दरअसल, 104 अवैध अप्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार दोपहर को अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचा. ट्रंप सरकार ने पहली बार भारतीयों को निर्वासित किया है और ये निर्वासित लोगों का पहला जत्था था.
'पांच प्रदेशों के 104 लोग निर्वासित'
सूत्रों ने बताया कि निर्वासित लोगों में पंजाब के 30, हरियाणा के 33, गुजरात के 33, महाराष्ट्र के तीन, उत्तर प्रदेश के तीन और चंडीगढ़ के दो लोग शामिल हैं. अमृतसर में मीडिया से बात करते हुए धालीवाल ने कहा कि हवाई अड्डे पर निर्वासित लोगों की आव्रजन प्रक्रिया चल रही है.
उन्होंने कहा कि कुल 104 भारतीयों को अमेरिका से निर्वासित किया गया और उनमें से 30 पंजाब के हैं. उन्होंने कहा, 'सभी नागरिक लंबी उड़ान कर स्वदेश लौटे हैं और सभी स्वस्थ और ठीक है. पहले बैच में पंजाब के लोगों की कागजी कार्रवाई पूरी की गई. इसके बाद हरियाणा, गुजरात और अन्य राज्यों के लोगों की आव्रजन प्रक्रिया को अंजाम दिया जाएगा.'
ट्रंप से बात करें पीएम मोदी

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









