
अपकमिंग फिल्म 'दास्तान-ए-सरहिंद' का विरोध, SGPC ने रिलीज पर रोक लगाने की मांग की
AajTak
एसजीपीसी अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि फिल्म में सिखों के दसवें गुरु के 'साहिबजादों' (पुत्रों) का मानवीकरण किया गया है, जिसके कारण 'संगत' (सिख समुदाय) में भारी विरोध है. उन्होंने कहा कि कई संगठन और संगत इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर अपना विरोध व्यक्त कर रहे हैं.
अपकमिंग फिल्म 'दास्तान-ए-सरहिंद' विवाद में घिरती नजर आ रही है. कारण, कई संगठन फिल्म में इतिहास से छेड़छेड़ का आरोप लगाते हुए रिलीज पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं. इस कड़ी में बुधवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने भी पंजाब सरकार से फिल्म 'दास्तान-ए-सरहिंद' की रिलीज रोकने की मांग की. एसजीपीसी अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि फिल्म में सिखों के दसवें गुरु के 'साहिबजादों' (पुत्रों) का मानवीकरण किया गया है, जिसके कारण 'संगत' (सिख समुदाय) में भारी विरोध है.
उन्होंने कहा कि कई संगठन और संगत इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर अपना विरोध व्यक्त कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर कई आपत्तियां एसजीपीसी के पास भी पहुंची हैं. कोई भी 'संगत' की भावनाओं से ऊपर नहीं है, इसलिए उसी का प्रतिनिधित्व करते हुए इस फिल्म की रिलीज को तुरंत रोका जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और साथ ही सेंसर बोर्ड को भी अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए. सिख इतिहास से संबंधित किसी भी फिल्म के बारे में निर्णय सिद्धांतों, सिख 'मर्यादा' और परंपराओं को ध्यान में रखकर किया जाता है. इसलिए एसजीपीसी इस फिल्म के मामले में भी संगत की भावनाओं और सिख सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्ध है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








