
अनोखी शादी: साइकिल चला दुल्हन के घर पहुंचा दूल्हा और बाराती, ज़ोमैटो से मेहमानों को पहुंचाया खाना
AajTak
पश्चिम बंगाल के बर्धमान में सज-धजकर एक दूल्हा 18 किलोमीटर साइकिल चलाकर दुल्हन के घर शादी करने पहुंचा. इस नजारे को देखकर हर कोई हैरान रह गया. रास्ते में लोग दूल्हे के साथ फोटो भी खिंचवाते भी नजर आए. पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के अलावा शहर में बढ़ते प्रदूषण को देखकर दूल्हे संदीपन और उसके परिजनों ने यह फैसला लिया. कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मेहमानों को गूगल मीट में ऑनलाइन शादी में शामिल होने की व्यवस्था कराई गई. साथ ही शादी की दावत का खाना भी जोमैटो के जरिए कोलकाता और मुंबई में महमानों को डिलीवर कराया गया. शादी में ऑनलाइनल शामिल हुए मेहमानों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










