
अनुराग भदौरिया Vs शलभमणि त्रिपाठी: Manish Gupta Murder Case पर भिड़े पार्टी प्रवक्ता
AajTak
उत्तर प्रदेश में पुलिस के कामकाज को लेकर गंभीर बहस शुरू हो गई है. सवाल उठ रहा है कि क्या यूपी में पुलिस अधिकारों का बेजा इस्तेमाल हो रहा है? ये सवाल व्यवसायी मनीष गुप्ता की मौत के मामले को लेकर उठे हैं. आरोपों के मुताबिक मनीष गुप्ता को गोरखपुर के होटल में ID कार्ड दिखाने के विवाद में इतना पीटा गया कि उनकी मौत हो गई. इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की है, इंसाफ का भरोसा दिया है. इसी मुद्दे पर बहस के दौरान, बीजेपी के प्रवक्ता शलभमणि त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता अनुराग भदौरिया के बीच तीखी बहस छिड़ गई. देखें.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










