
अनिल चौहान की सैलरी कितनी होगी, काम क्या होगा? जानें चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के बारे में सबकुछ
AajTak
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान देश के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे. लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान पिछले साल ही रिटायर हुए थे. वो देश के पहले ऐसे सैन्य अफसर हैं जो 3-स्टार रैंक पर रिटायर हुए थे और अब 4-स्टार रैंक पर वापस लौट रहे हैं. सीडीएस का काम तीनों सेनाओं के कामकाज में तालमेल बैठाना है.
रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान देश के नए और दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) होंगे. 61 साल के लेफ्टिनेंट जनरल चौहान चीनी मामलों के एक्सपर्ट हैं. पुलवामा हमले के जवाब में फरवरी 2019 में जब बालाकोट में एयरस्ट्राइक हुई थी, तब वो डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशन (DGMO) थे.
लेफ्टिनेंट जनरल चौहान पिछले साल थ्री-स्टार रैंक से रिटायर हुए थे. सीडीएस का पद संभालते ही वो 4-स्टार अफसर बन जाएंगे. वो देश के पहले ऐसे अफसर होंगे, जो 3-स्टार रैंक पर रिटायर हुए थे और 4-स्टार पर वापस आ रहे हैं.
पूर्वी कमांड से रिटायर होने के बाद लेफ्टिनेंट जनरल चौहान नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में सैन्य सलाहकार के तौर पर काम कर रहे थे. इस काउंसिल को एनएसए अजित डोभाल हेड करते हैं. लेफ्टिनेंट जनरल चौहान चार दशकों से सेना से जुड़े हैं.
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ का पद 9 महीने से ज्यादा समय से खाली था. पिछले साल दिसंबर में हेलिकॉप्टर क्रैश में पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत का निधन हो गया था. 15 अगस्त 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से सीडीएस के पद की घोषणा की थी.
पर इस पद की जरूरत क्यों पड़ी?
1999 में भारत ने पाकिस्तान के साथ कारगिल में जंग लड़ी. इस जंग में भारत की जीत हुई थी. इस जंग के बाद के. सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में एक कमेटी बनी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









