
अनलॉक दिल्ली: जिम-सैलून और सिनेमा, राजधानी में अभी भी इन 10 चीजों पर है पाबंदी
AajTak
कोरोना के मामलों में कुछ हदतक कमी आने के बाद दिल्ली में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हुई है. हालांकि, अभी भी कुछ सख्ती बरती जा रही है. अभी भी कई चीज़ें ऐसी हैं, जिन्हें खोलने की इजाजत नहीं दी गई है.
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संकट कुछ हदतक कम होने की वजह से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है. दिल्ली में सोमवार से कई क्षेत्रों में छूट मिल रही है, बाजार-मेट्रो जैसी ज़रूरी चीज़ें खुलने लगी हैं. हालांकि, अभी कोरोना का संकट टला नहीं है ऐसे में अनलॉक में कुछ ही छूट दी गई है. अभी भी कई ऐसी चीज़ें या क्षेत्र हैं, जहां पर पाबंदी लगाई गई है. दिल्ली सरकार का कहना है कि आने वाले दिनों में परिस्थितियों के हिसाब से छूट को बढ़ाया जा सकता है. अनलॉक की प्रक्रिया के बीच दिल्ली में अभी क्या-क्या बंद है, ये लिस्ट देख लीजिए...1. मॉल, जिम, स्वीमिंग पूल, सिनेमा हॉल, एंटरटेनमेंट पार्क. 2. रेस्तरां में बैठकर खाने पर पाबंदी, सिर्फ होम डिलीवरी की इजाजत.3. साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे. ऑड-ईवन के हिसाब से दुकानें खुलेंगी. 4. एंटरनेटमेंट फील्ड से जुड़ी कोई अन्य दुकान या जगह भी बंद रहेंगे. (गेमिंग सेंटर्स आदि)5. स्कूल-कॉलेज, कोचिंग सेंटर्स बंद रहेंगे. क्लिक करें: डेढ़ महीने बाद चल पड़ी दिल्ली मेट्रो, चढ़ने से पहले जान लीजिए यात्रा के नियम
युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









