
अनजान लोगों के साथ मॉडल ने की शर्मनाक हरकत, लोग बोले- कार्रवाई हो
AajTak
एयरपोर्ट पर एक मॉडल, अनजान लोगों को न्यूड फोटो भेजने लगी. फिर मॉडल ने अपनी इस हरकत का वीडियो भी बनाकर शेयर किया. इस पर लोगों ने उसे खूब खरी-खोटी सुनाई. एक यूजर ने तो इस मॉडल से पूछ भी लिया कि क्या ऐसा करते हुए शर्म नहीं आती? कई लोगों ने मॉडल के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.
एक फेमस मॉडल, एयरपोर्ट पर अनजान लोगों को आपत्तिजनक फोटोज भेजने लगीं. बाद में मॉडल ने खुद इसके बारे में एक वीडियो पोस्ट करके भी जानकारी दी. मॉडल ने एप्पल के एयर ड्रॉप फीचर का इस्तेमाल करके अनजान लोगों को अपने न्यूड फोटोज भेजे. इस घटना के बाद लोगों ने मॉडल पर कार्रवाई की मांग की है.
अलास्का क्लार्क, एयरपोर्ट पर अपने दोस्तों के साथ फ्लाइट का इंतजार कर रही थी. तभी उसने यह हरकत की. कई लोगों ने इस पर मॉडल की आलोचना की और कहा कि उन्होंने जो किया वह यौन उत्पीड़न के दायरे में आता है.
एक यूजर ने लिखा कि एयरपोर्ट पर कई बच्चे और शादीशुदा लोग भी मौजूद रहे होंगे. एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि उन्हें पूरा यकीन है कि यह गैरकानूनी है.
वहीं एक और शख्स ने लिखा कि क्या तुमको ऐसा करके शर्म नहीं आ रही? बता दें कि एयरड्रॉप (AirDrop) तकनीक के माध्यम से एपल डिवाइस यूज कर रहे लोग आपस में फोटोज, डॉक्यूमेंट और अन्य चीजें शेयर कर सकते हैं.
हाल ही में एक फ्लाइट में भी पायलट को एयरड्रॉप के जरिए न्यूड फोटो भेजने का मामला सामने आया था. तब पायलट को ऐलान करना पड़ा था कि अगर लोगों ने न्यूड फोटो भेजना बंद नहीं किया तो फ्लाइट अपनी मंजिल तक नहीं पहुंच पाएगी.
तब Southwest Airlines की फ्लाइट मैक्सिको जा रही थी. तभी इसमें सवार पैसेंजर्स पायलट को न्यूड तस्वीरें भेजने लगे. इसको लेकर पायलट ने इंटरकॉम पर चेतावनी दी. उसने कहा कि अगर यात्रियों ने उसे तस्वीरें भेजना बंद नहीं किया तो वह मैक्सिको जाने वाली फ्लाइट को रोक देगा.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











