
अनंतनाग में दिखा लश्कर आतंकी... सेना, पुलिस और CRPF का संयुक्त सर्च ऑपरेशन शुरू, शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
AajTak
अनंतनाग शहर में स्थानीय बाजार में लश्कर आतंकी लतीफ भट के देखे जाने पर सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू किया है. इनमें सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की टीम शामिल हैं. डेंजरपोरा और काजीबाग क्षेत्र पूरी तरह घेर लिए गए हैं, तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग शहर में एक सक्रिय लश्कर आतंकी के देखे जाने के बाद सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, आतंकी को स्थानीय बाजार इलाके में पैदल चलते हुए देखा गया था. यह सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान तेज कर दिया.
इस अभियान में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की क्विक रिएक्शन टीमों को तैनात किया गया है. अनंतनाग के डेंजरपोरा और काजीबाग क्षेत्रों को पूरी तरह घेर कर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान इलाके में आवाजाही पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, जिस आतंकी की तलाश की जा रही है, उसकी पहचान लतीफ भट के रूप में हुई है. यह व्यक्ति कुलगाम जिले का निवासी बताया गया है और लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय सदस्य है. लतीफ भट हाल ही में लश्कर-ए-तैयबा के नए शैडो ग्रुप कश्मीर रिवोल्यूशन आर्मी में शामिल हुआ था.
स्थानीय बाजार इलाके में आतंकी की मौजूदगी की सूचना के बाद पूरे अनंतनाग शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है. सुरक्षाबलों ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवान तैनात कर दिए हैं ताकि किसी भी इमरजेंसी स्थिति से तत्काल निपटा जा सके. साथ ही, आम जनता से भी सतर्क रहने और किसी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की गई है.
यह भी पढ़ें: J-K: पहलगाम हमले की जांच के तहत अनंतनाग में NIA की रेड, आरोपी के घर में तलाशी
फिलहाल डेंजरपोरा और काजीबाग इलाकों में घर-घर तलाशी ली जा रही है. सुरक्षाबलों का कहना है कि ऑपरेशन तब तक जारी रहेगा जब तक पूरे इलाके को पूर्ण रूप से सुरक्षित घोषित नहीं किया जाता. स्थिति पर लगातार नजर बनी हुई है और आगे की कार्रवाई तलाशी के नतीजों के आधार पर तय की जाएगी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






