
'अत्याचार और विश्वासघात का दूसरा नाम है TMC', पश्चिम बंगाल के कृष्णा नगर में बोले PM मोदी
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस दौरान एक रोड शो करने के बाद प्रधानमंत्री ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार बंगाल को विकसित राज्य बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के नदिया स्थित कृष्णानगर में 15,000 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. इस अवसर पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज पश्चिम बंगाल को विकसित राज्य बनाने के लिए हम एक और कदम उठा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये परियोजनाएं बिजली, सड़क, रेल की बेहतर सुविधाएं आपके जीवन को आसान बनाएगी.
बंगाल को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास
प्रधानमंत्री ने कहा, 'आधुनिक दौर में विकास की गाड़ी को रफ्तार देने के लिए बिजली बहुत बड़ी जरूरत होती है. किसी भी राज्य की इंडस्ट्री हो, आधुनिक सुविधाएं हों या आधुनिक टेक्नोलॉजी से जुड़ी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी हो, बिजली की किल्लत में कोई भी राज्य या देश विकास नहीं कर सकता.इसलिए हमारा प्रयास है कि पश्चिम बंगाल अपनी वर्तमान और भविष्य की जरूरतों को लेकर आत्मनिर्भर बने.आज दामोदर घाटी निगम के तहत रघुनाथपुर थर्मल पावर स्टेशन फेज-2 परियोजना का शिलान्यास इसी दिशा में एक बड़ा कदम है.'
यह भी पढ़ें: बिहार को 34,800 करोड़ की सौगात, PM मोदी करेंगे कई प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास
पश्चिम बंगाल देश का पूर्वी द्वार बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पूरब में इस द्वार से प्रगति की अपार संभावनाओं को प्रवेश हो सकता है. इसलिए हमारी सरकार पश्चिम बंगाल में रोडवेज, रेलवेज, एयरवेज, मोटरवेज... आधुनिक कनेक्टिविटी के लिए काम कर रही है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










