
अतीक-अशरफ मर्डर: CM योगी ने हर 2 घंटे की मांगी रिपोर्ट, बदले अपने सारे प्लान, मुख्यमंत्री आवास में आवाजाही पर लगी रोक
AajTak
प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद ही लखनऊ में मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. वहीं, योगी के निवास पर बैठकों का दौर शुरू हो गया था. इस हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस के डीजीपी आरके विश्वकर्मा और एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे.
प्रयागराज में शनिवार रात माफिया डॉन अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हलचल का माहौल बना हुआ है. राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सारे कार्यक्रमों में बदलाव कर दिया है.साथ ही 5 कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर किसी के आने-जाने पर रोक लगा दी गई है. सीएम योगी आज अपने लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर ही मौजूद रहेंगे.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने और हत्याकांड मामले में हर 2 घंटे की रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए. इसमें सभी प्रदेशवासी सहयोग भी कर रहे हैं. आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए इसका ध्यान रखें.
सीएम योगी ने कहा कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करे. सीएम योगी ने जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान ना दें. अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
इससे पहले शनिवार देर रात ही अतीक और अशरफ की हत्या के बाद मुख्यमंत्री निवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी. वहीं, योगी के निवास पर बैठकों का दौर शुरू हो गया था. इस हत्याकांड के बाद यूपी पुलिस के डीजीपी आरके विश्वकर्मा और एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार भी मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे थे.
उमेश की हत्या से लेकर अतीक-अशरफ के मर्डर तक... 2 दशक पुरानी अदावत का खौफनाक अंत
सीएम आवास पर पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में हुई हाई लेवल मीटिंग में सीएम की तरफ से तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग गठित कर पूरे घटनाक्रम की जांच कराने के निर्देश दिए.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






