
अटल बिहारी की मूर्ति लगाने पर बवाल, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े, BJP सांसद के सामने हुई मारपीट, गार्डन सील
AajTak
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बवाल हो गया. इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट हुई. पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया. घटना का वीडियो सामने आया है. घटना के समय भाजपा सांसद विजय बघेल मौके पर मौजूद थे. घटना के बाद भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
छत्तीसगढ़ के दुर्ग में भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति लगाने को लेकर विवाद हो गया. इस दौरान कांग्रेस और भाजपा के समर्थक आपस में भिड़ गए. दोनों पक्षों में मारपीट हुई. घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया. कार्यक्रम में बीजेपी सांसद विजय बघेल और अन्य बीजेपी नेता मौजूद थे.
विवाद के बीच स्थिति नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव, एएसपी संजय ध्रुव, छावनी सीएसपी प्रभात कुमार, भिलाई नगर सीएसपी निखिल रखेचा और क्राइम सीएसपी नसर सिद्दकी मौके पर पहुंच गए. इस दौरान पुलिस ने मोहल्ले के लोगों को घरों से बाहर न निकलने की अपील की.
यहां देखें वीडियो
दरअसल, रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई गई. भाजपा ने कई स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए. बीजेपी ने भिलाई छावनी थाना क्षेत्र के गार्डन को अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से कर दिया है. उनका कहना है कि नामकरण से कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए. इसी बीच रविवार को भाजपा नेता यहां पूर्व पीएम अटल बिहारी की मूर्ति स्थापित करने पहुंचे थे, तभी कांग्रेसियों के साथ विवाद हो गया.
बताया जा रहा है कि भाजपाइयों ने कार्यक्रम शुरू कर दिया था, उसी दौरान कांग्रेस पार्षद मन्नान खान अपने समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे. पहले दोनों दलों के कार्यकर्ताओं बीच बातचीत हुई, लेकिन कुछ देर में विवाद होने लगा. इसी दौरान कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे.
पुलिस ने दोनों दलों को कार्यकर्ताओं को कराया शांत

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






