
अटल के बहाने अपनी राजनीतिक ज़मीन समतल करना चाहते हैं राहुल गांधी?: दिन भर, 26 दिसंबर
AajTak
बीजेपी और उसकी राजनीति को कोसने वाले राहुल गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने क्यों पहुंच गए? इस क़दम के पीछे राहुल की क्या मंशा थी? नॉर्थ इंडिया में अचानक से क्यों बढ़ गई सर्दी और नए साल में मौसम का मिज़ाज़ कैसा रहने वाला है? चंदा कोच्चर के अर्श से फर्श पर पहुँचने की कहानी और 2022 खेल की दुनिया में इंडिया के लिए क्या खट्टा मीठा अनुभव लेकर आया, सुनिए आज के 'दिन भर' में कुलदीप मिश्र से.
देश के दसवें प्रधानमंत्री रहे पंडित अटल बिहारी बाजपेयी की कल जयंती थी. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेता इस मौक़े पर उन्हें श्रद्धांजलि देने अटल स्मारक पहुंचे थे. कल आपने ख़बरों में देखा-सुना ही होगा. लेकिन अटल स्मारक आज भी सुर्खियां में बना हुआ है. कारण हैं... कांग्रेस नेता राहुल गांधी. भारत जोड़ो यात्रा की अगुवाई करते हुए वो दिल्ली में है. फ़िलहाल इस यात्रा में 9 दिनों का ब्रेक है. लेकिन आज सुबह-सुबह उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अटल स्मारक की परिक्रमा कर रहे हैं. इस तस्वीर के राजनीतिक अर्थ इतने हल्के नहीं हैं कि इस पर मिट्टी डाल दी जाए. इस तस्वीर पर बात करना बनता है क्योंकि ये सिर्फ एक दिवंगत और अपने से वरिष्ठ नेता के प्रति शिष्टाचार का मामला नहीं है. जो राहुल गांधी पिछले कई सालों से जिस आरएसएस और बीजेपी पर देश बांटने का आरोप लगाते आए हैं, उनके ही एक आइकन को, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेता को वो श्रद्धांजलि देने पहुंच गए.
राहुल के इस एक्शन पर कांग्रेस से भी असहमति के स्वर आए हैं. हालांकि सीनियर कांग्रेस लीडर जयराम रमेश ने हाल ही में कहा कि वो नितिन गडकरी, राजनाथ सिंह जैसे नेता जो अटल स्कूल ऑफ़ पॉलिटिक्स से आते हैं, कांग्रेस उनका भारत जोड़ो यात्रा में स्वागत करती है.
इस कहानी में कई ऐतिहासिक विरोधाभास हैं. अटल बिहारी बाजपेयी जिन्होंने अयोध्या के बाबरी ध्वंस में पत्थर समतल करने की ज़रूरत बताई, अपने भाषण में, जिनके दौर में, जिनके रहते भारतीय जनता पार्टी ने मंदिर आंदोलन किया, जो सोनिया गांधी के कांग्रेस काल में सबसे बड़े राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी रहे, उन्हें लेकर राहुल गांधी नरम क्यों हो गए हैं. क्या मैसेजिंग है इसके पीछे और कांग्रेस के भीतर भी इसे लेकर एक डिवीज़न, एक असहमति क्यों दिखती है, सुनिए 'दिन भर' की पहली ख़बर में.
देश का बड़ा प्राइवेट बैंक है - ICICI. इसकी पूर्व CEO और MD रहीं चंदा कोच्चर और उनके पति दीपक कोच्चर को सीबीआई ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया था. आज इसी मामले में सीबीआई ने वीडियोकॉन ग्रुप के मालिक वेणुगोपाल धूत को भी गिरफ्तार कर लिया. Quid - Pro - Quo ( Kwid Pro Kwah , ये एक लैटिन फ्रेज है, जिसका मतलब होता है something for something) डील कहलाने वाले इस फ्रॉड में चंदा कोच्चर पर आरोप है कि उन्होनें बैंक में अपनी पोजीशन का फायदा उठाकर वीडियोकॉन कंपनी के मालिक वेणुगोपाल धूत को 6 किश्तों में 3250 करोड़ रुपयों का लोन दिया. इस लोन को बाद में NPA यानी नॉन पर्फोरमानिंग एसेट घोषित कर दिया गया था. सीबीआई की 2019 में दाखिल चार्जशीट के मुताबिक, इस लोन के 6 महीने के बाद धूत ने एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी Nupower की अपनी हिस्सेदारी को दीपक कोच्चर के नाम कर दिया था. यहाँ आपको बता दें कि Nupower धूत और दीपक, दोनों की बराबर की हिस्सेदारी वाली एक कंपनी है जिसे इन दोनों ने 2008 में शुरू किया था. तो ये इस कहानी का एक छोटा सा हिस्सा है. इसकी और बारीकियां क्या है, चंदा कोच्चर के अर्श से फर्श तक पहुँचने की कहानी क्या है, सुनिए 'दिन भर' की दूसरी ख़बर में.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है







