
अजित पवार विमान हादसे की होगी CBI जांच, एनसीपी की मांग के बाद सीएम फडणवीस ने की अमित शाह से बात
AajTak
महाराष्ट्र सरकार ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत वाले विमान हादसे की सीबीआई जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि डीजीसीए और राज्य सीआईडी के साथ सीबीआई भी मामले की जांच करेगी ताकि सभी संदेह दूर हो सकें.
महाराष्ट्र सरकार ने पिछले महीने उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत वाले विमान हादसे की सीबीआई जांच कराने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से अनुरोध किया है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को बजट सत्र से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि महायुति सरकार इस हादसे से जुड़े सभी संदेह दूर करेगी.
उन्होंने बताया कि बीजेपी सहयोगी एनसीपी की ओर से सीबीआई जांच की मांग वाला पत्र मिलने के बाद उन्होंने अमित शाह से बात की और डीजीसीए व राज्य सीआईडी की जांच के साथ अब सीबीआई भी मामले की जांच करेगी.
रोहित पवार ने पीएम मोदी को लिखा पत्र
28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती के पास लैंडिंग के दौरान चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी. एनसीपी (एसपी) नेता रोहित पवार ने हादसे की परिस्थितियों को लेकर कई सवाल उठाते हुए साजिश की आशंका जताई थी. उन्होंने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर जांच पूरी होने तक नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू से इस्तीफा लेने की मांग भी की.
'जांच रिपोर्ट का इंतजार करें और अटकलों से बचें'
इस बीच फडणवीस ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय वीएसआर कंपनी का ऑडिट कर रहा है और उसके सभी लॉगबुक की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट का इंतजार करना चाहिए और अटकलों से बचना चाहिए, साथ ही राज्य सरकार जांच की नियमित निगरानी भी करेगी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









