
अजित पर नरम पड़े शरद पवार, उद्धव ने भी की डिप्टी CM की तारीफ... महाराष्ट्र की सियासत में चल क्या रहा है?
AajTak
अजित पवार ने हाल ही में लगातार तीन दिन शरद पवार से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की थी. इसके बाद से शरद पवार, अजित को लेकर थोड़े नरम पड़े हैं. शरद पवार की नरमी के बीच अब शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी अजित की तारीफ की है. क्या महाराष्ट्र में कोई नया समीकरण बन रहा है?
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने अजित पवार की तारीफ की है. शिवसेना के मुखपत्र सामना को दिए इंटरव्यू में उद्धव ने महाराष्ट्र सरकार में डिप्टी सीएम अजित पवार को ईमानदारी से काम करने वाला नेता बताया है. उन्होंने अजित को कुशल प्रशासक बताते हुए कहा है कि सूबे में जब महाविकास अघाड़ी की सरकार थी, तब उन्होंने अपनी जिम्मेदारी वाले विभाग बेहतर तरीके से संभाले थे.
ये भी पढ़ें- भतीजे अजित से मुलाकात के बाद नरम पड़े शरद पवार? NCP विधायकों में बढ़ी बेचैनी
उद्धव ठाकरे का ये बयान ऐसे समय में आया है जब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पर अजित के दावे को लेकर चुनाव आयोग ने शरद पवार से जवाब मांगा है. अजित के साथ तीन मुलाकातों के बाद शरद पवार का रुख भी नरम हुआ है. शरद पवार के रुख ने उनके समर्थक विधायकों को भी असमंजस में डाल दिया है. शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख ने पिछले हफ्ते अजित पवार से उनके दफ्तर पहुंचकर मुलाकात भी की थी. पहले मुलाकात और फिर अब तारीफ, कहीं ये महाराष्ट्र में बनते किसी नए समीकरण की ओर इशारा तो नहीं?
उद्धव कहीं मध्यस्थ की भूमिका में तो नहीं?
उद्धव ठाकरे एक तरफ अपनी ही बनाई पार्टी में अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे शरद पवार के साथ नजर आते हैं. दूसरी तरफ, एनसीपी में टूट की वजह माने जा रहे अजित पवार की तारीफ भी कर रहे हैं, दफ्तर पहुंचकर मुलाकात कर रहे हैं. उद्धव की अजित से मुलाकात और अब तारीफ कहीं चाचा-भतीजे की रार समाप्त कराने की दिशा में कदम आगे बढ़ने का इशारा तो नहीं? उद्धव कहीं मध्यस्थ की भूमिका में तो नहीं आ गए हैं?
ऐसा इसलिए भी है क्योंकि अजित पवार पिछले दिनों लगातार तीन दिन चाचा शरद पवार से मुलाकात करने उनके घर पहुंचे थे. अजित पहले दिन अपनी पत्नी और बेटे के साथ शरद पवार की बीमार पत्नी का हाल जानने पहुंचे थे. इसके बाद अगले दो दिन अजित छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल के साथ ही अपने गुट के कई विधायकों को भी साथ लेकर. अजित पवार से एक के बाद एक तीन मुलाकात के बाद शरद पवार के सुर नरम पड़े हैं.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









