
अजय देवगन से अनुपम खेर तक, पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम की जीत से झूमे बॉलीवुड सेलेब्स, कहा- 'क्या खेला है!'
ABP News
Celebs On T20 World Cup: रविवार को T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत को पाकिस्तान पर शानदार जीत मिली. इंडियन क्रिकेट टीम को मिली इस जीत पर बॉलीवुड से साउथ तक के सेलेब्स ने खुशी जताई.
रविवार का दिन देश के लिए खास रहा. दरअसल 20-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप A मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से करारी शिकस्त दी और सुपर 8 स्टेज में पहुंत गई. इंडियन टीम को मिली इस जीत से पूरा देश झूम उठा. वहीं बॉलीवुड से साउथ तक के सेलेब्स ने भी भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का जश्न मनाया. अनुपम खेर से अजय देवगन, अर्जुन रामपाल, अनिल कपूर और ममूटी समेत कई सितारों ने अपने-अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इंडियन क्रिकेट टीम की तारीफ़ की.
अजय देवगन ने भारत की जीत की तारीफ कीअजय देवगन ने भारतीय क्रिकेट टीम की तारीफ करते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा, "इस शानदार टीम ने जीत को आसान बना दिया है. क्या खेला है! (हाथ उठाए और नेशनल फ्लैग इमोजी)."
This brilliant team makes winning look like a cakewalkKya khela hai! 🙌🇮🇳#IndVsPak #T20WorldCup2026













